शेन वॉर्न के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, टेस्ट अवार्ड के नाम में किया बड़ा फेरबदल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2022। 4 मार्च साल 2022, का वो दिन जिसने पूरे खेल जगत को हिलाकर रख दिया था। इस दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। वॉर्न केवल ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के लिए एक लीजेंड थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने शेन वॉर्न के सम्मान में एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट अवॉर्ड का नाम शेन वॉर्न के नाम पर रखने का फैसला किया है। 

शेन वॉर्न के सम्मान में अवार्ड का नाम

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिवंगत ऑस्ट्रेलिया लेग स्पिनर शेन वॉर्न के सम्मान को लेकर एक बड़ा कदम उठाया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट क्रिकेट में दिए जाने वाले अवार्ड को शेन वॉर्न के नाम पर रख दिया। यानि अब ये अवार्ड टेस्ट ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ नहीं बल्कि ‘शेन वॉर्न मेंस टेस्ट प्लेयर ऑफ’ की ट्रॉफी से जाना जाएगा। इस बात की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की।

दूसरे टेस्ट मैच से पहले वॉर्न को दी श्रद्धांजलि

बता दें शेन वॉर्न के निधन के बाद पहली बार मेलबर्न मैदान पर ऑस्ट्रेलिया पहला मैच खेल रही है, जिसमें दूसरे टेस्ट मैच से पहले वॉर्न को श्रद्धांजलि दी गई। मेलबर्न मैदान पर वॉर्न से कई यादें जुड़ी है, उन्होंने अपना 700वां टेस्ट विकेट भी इसी मैदान पर लिया था। ऐसे में उनके सम्मान के लिए कई तैयारियां की गई थी। नेशनल एंथम के दौरान खिलाड़ी ठीक वैसी ही हैट पहन कर उतरे थे, जैसी शेन वॉर्न पहनते थे।

Leave a Reply

Next Post

सरकारी दफ्तरों से गायब हो रहे हैं दस्तावेज, राज्य सूचना आयोग के पब्लिक रिकॉर्ड एक्ट बनाने का निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 26 दिसंबर 2022। सरकारी दफ्तरों से कागज और फाइलें गायब हो रही है। इससे चिंतित मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को मध्यप्रदेश का पब्लिक रिकॉर्ड एक्ट बनवाने के निर्देश दिए हैं। जब तक एक्ट बनकर लागू […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण