ब्रिटेन के क्वारंटीन संबंधी नए नियम को बताया अराजक, बोले- डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत वैक्सीन को दें मान्यता: अदार पूनावाला

bhagwat jaiswal
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 अक्टूबर 2021। भारत और ब्रिटेन में छिड़ी क्वारंटीन की जंग के बीच सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला का बयान सामने आया है। उन्होंने ब्रिटेन में प्रवेश के लिए बनाए गए नियमों को अराजक करार दिया है। दरअसल, बोरिस जॉनसन प्रशासन ने भारत में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को मान्यता देने से इंकार कर दिया है। इससे भारतीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसमें कोविशील्ड लगवा चुके बहुत से लोग शामिल हैं।  मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में अदार पूनावाला ने कहा कि यह स्थिति बिल्कुल अराजक है। मैं सभी देशों से एक साथ एक समझौते पर आने का आह्वान करता हूं। हम सभी कम से कम उन वैक्सीन को मान्यता दे सकते हैं, जिन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मान्यता दी गई है। 

ब्रिटेन ने मान्यता देने से किया इंकार 

ब्रिटेन ने भारत को वैक्सीनेशन की मान्यता देने से इंकार कर दिया है। नए नियम के तहत ब्रिटेन की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को अनवैक्सीनेटेड माना जाएगा। भले ही वे दोनों टीके लगवा चुके हों। बता दें, कोविशील्ड ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का भारतीय संस्करण है। यह उन छह वैक्सीन में से एक है, जिन्हें भारत में मान्यता दी गई है। 

भारत ने भी दिया करारा जवाब 

क्वारंटीन संबंधी नए नियम लागू करने के बाद भारत ने भी ब्रिटेन को करार जवाब दिया है। भारत की ओर से भी ब्रिटिश नागरिकों के लिए 10 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया नियम चार अक्तूबर से लागू होगा। 

Leave a Reply

Next Post

टीकाकरण नीति पर बवाल: भारत की कार्रवाई पर ब्रिटेन का जवाब, तकनीकी सहयोग पर दोनों देश संपर्क में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 02 अक्टूबर 2021। भारतीय कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता न देना ब्रिटिश सरकार को महंगा पड़ गया। कोविशील्ड की दोनों टीकाकरण के बाद भी ब्रिटेन ने भारतीय यात्रियों के लिए क्वारंटीन से गुजरने का आदेश जारी किया था। इसी बीच भारत ने करारा जवाब […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर