पांच राज्यों में चुनाव से पहले भाजपा की अहम बैठक, क्या होगी रणनीति, पीएम मोदी ने दिया मंत्र

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 फरवरी 2021।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी संबोधित किया। इस बैठक में भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशों के अध्यक्ष, राज्यों के प्रभारी व सह-प्रभारी तथा राज्यों के संगठन मंत्री भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरुआत की और बाद में उसे संबोधित भी किया। बैठक में कोविड-19 महामारी के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और इस संबंध में एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि दिन भर चलने वाली बैठक के दौरान असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव, आत्मनिर्भर भारत अभियान और तीन कृषि कानूनों के बारे में भी चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि बैठक में फिलहाल प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है और बैठक के बाद पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा की घोषणा की जाएगी। कोरोना महामारी के दौरान यह राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक है जिसमें नेता प्रत्यक्ष तौर पर शामिल हुए। 

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब तीन कृषि कानूनों को लेकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले लगभग तीन महीने से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे किसान संगठन अपने आंदोलन को देशव्यापी बनाने की कोशिशों में हैं और वे लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित और मार्गदर्शन करने के बाद, राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों, आत्मनिर्भर भारत अभियान और कृषि कानूनों पर चर्चा की। राज्य आधारित समूह की बैठकें और भविष्य की कार्यक्रमों पर चर्चा और घोषणा की जानी है।’

Leave a Reply

Next Post

कोयला तस्करी मामले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची सीबीआई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 21 फरवरी 2021। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कोयला तस्करी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक टीम रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची है। अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा बनर्जी को कोयला तस्करी के आरोपों से जुड़े […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं