नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वेब सीरीज से किया तौबा, ‘सेक्रेड गेम्स’ से लेकर ‘सीरियस मैन’ तक ने ओटीटी पर मचाई थी खलबली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 अक्टूबर 2021। बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्‍टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हमेशा के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म छोड़ने का मन बना लिया है। खबरें हैं कि एक्टर ने अब ओटीटी प्लेटफॉर्म से तौबा कर लिया है। बता दें कि नवाज ने साल 2018 में नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘सेक्रेड गेम्स’ के साथ ओटीटी पर अपना ब्रेकआउट डेब्यू किया, जो दर्शकों खूब पसंद आई थी। ‘सेक्रेड गेम्स’ दो पार्ट में रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज के बाद एक्टर को ‘सीरियस मैन’, ‘रात अकेली है’, ‘घूमकेतू’ में भी देखा गया। इन सभी शोज में नवाज ने बेहतरीन एक्टिंग की और दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गये, लेकिन अब जो खबरें आई हैं, उससे जानकर उनके चाहने वालों का दिल टूट जाएगा। 

डिजिटल प्लैटफॉर्म्स के कंटेंट अब मजेदार नहीं होते

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्‍यू में नवाजुद्दीन ने ओटीटी को हमेशा के अलविदा कहने के फैसले के बारें में बताया। रिपोर्ट में कहा गया है कि नवाज को अब लगने लगा है कि डिजिटल प्लैटफॉर्म्स का कंटेंट दिन प्रतिदिन काफी बुरा होता जा रहा है और अब ये पहले की तरह दमदार नहीं रहा गया है। अब सीरीज के मेकर्स पुराने शोज के सीक्वल बनाकर उन्हें दिखा रहे हैं जिनमें दिखाने के लिए कुछ बचा ही नहीं है।

इस लिए छोड़ने के बनाया मन

रिपोर्ट के अनुसार, नवाज ने बताया है कि जब उन्होंने ने पहली बार नेटफ्लिक्स के लिए ‘सेक्रेड गेम्स’ के लिए काम किया तो वह इसके बेदह उत्साहित थे और इस प्लेफार्म को एक चैलेंज के रूप में काम किया। वह खुश थे नये टैलेंट्स को मौका मिल रहा था, लेकिन अब वह चीजें उन्हें देखने को नहीं मिल रहा है। नवाज का कहना है कि अब ओटीटी शोज को झेलना भी मुश्किल हो गया है और ऐसे में वह ऐसे बेकार कॉन्टेंट का हिस्सा नहीं बनना चाहते। शायद यही कारण उन्होने ये ऐलान कर दिया कि वो अब किसी भी तरह की वेब सीरीज नहीं करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

ओह तो अक्षय कुमार की वजह से कटरीना कैफ और विकी कौशल नहीं कर पा रहे हैं शादी!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अक्टूबर 2021। कटरीना कैफ और विकी कौशन के अफेयर की खबरें काफी समय से फिल्मी गलियारों मे छाईं हुई है। पिछले दिनों दोनों की शादी की खबरें हेडलाइन बनीं। मीडिया रिपोट्स की माने तो जल्द ही कटरीना और विकी शादी के बंधन में […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां