सरस्वती प्रतिमा विसर्जन हिंसा: झारखंड में युवक की मौत के बाद बवाल जारी, कई दुकानों में लगाई आग, चार जिलों में इंटरनेट बंद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हजारीबाग 08 फरवरी 2022। झारखंड के हजारीबाग के बरही और कोडरमा के मरकच्चो में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक युवक की मौत के बाद से बवाल जारी है। राज्य में कई जगह से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। भड़की हिंसा से निपटने के लिए सरकार के आदेश पर प्रशासन ने चार जिले हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और गिरिडीह में इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक बंद कर दी है।

झारखंड के हजारीबाग और कोडरमा जिले में रविवार की शाम सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा हुई। इसमें एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं इस हिंसा में आठ लोग घायल भी हो गए। जैसे ही पुलिस थाने को इसकी सूचना मिली वैसे ही हिंसा प्रभावित इलाकों में सैंकड़ों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। अब ताजा जानकारी के अनुसार अफवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और चतरा जिले में इंटरनेट सेवाओं को रविवार देर रात बंद कर दिया।   

बरही में युवक की मौत
हजारीबाग के बरही के लखना दुलमहा में मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में पिपरघोघर (नई टांड) निवासी 17 वर्षीय रूपेश कुमार की मौत हो गई। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में तीन लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश: प्रमोशन में आरक्षण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला, गृहमंत्री बोले- सभी के हितों का ध्यान रखेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 08 फरवरी 2022। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सरकार आज कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर मंत्री समूह की बैठक मंगलवार शाम मंत्रालय में आयोजित होगी। […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा