मुंबई में भारी बारिश, चेंबूर और विक्रोली इलाके में दीवार गिरने से 21 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 जुलाई 2021। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुंबई में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश रविवार सुबह भी जारी है, जिसकी वजह से तबाही का नजारा देखने को मिल रहा है। यहां दीवार ढहने से संबंधित दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में 21 लोगों की मौत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हादसों पर दुख जताते हुए कहा, ‘मुंबई के चैंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे अतिशीघ्र स्वस्थ हों।

इस समय मुंबई की सड़कों पर जलसैलाब का नजारा है, तो वहीं मायानगरी की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा ठप हो गई है। मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के हनुमान नगर से लेकर कांदीवली इलाके में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। सुबह-सुबह मुंबई वालों को जलसैलाब की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

गांधी मार्केट इलाके में भी भयंकर जलभराव दिखा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। वहीं, मुंबई के सियोन रेलवे स्टेशन का रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी से भर गया है। सियोन इलाके में मुख्य मार्ग पर कमर तक पानी भर आया है। माना जा रहा है कि मुंबई में आज भी बारिश जारी रहेगी। 

सड़कों पर पानी भरा

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रातभर बारिश जलजमाव हो गया। गांधी मार्केट इलाके में भी भयंकर जलभराव दिखा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। वहीं, मुंबई के सियोन रेलवे स्टेशन का रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी से भर गया है। सियोन इलाके में मुख्य मार्ग पर कमर तक पानी भर आया है। बारिश की वजह से रविवार सुबह लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में रविवार को भी बारिश जारी रहेगी। 

Leave a Reply

Next Post

पांच राज्यों में 100 से अधिक धार्मिक स्थलों में की तलाश, अब यहां मिली दो बेटियों संग 6 साल से लापता महिला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 जुलाई 2021। सुल्तानपुरी में रहने वाली कमला (31) (बदला नाम) पति और घरवालों से नाराज होकर अपनी 11 और 5 वर्ष की दो बच्चियों के साथ 5 अक्तूबर 2015 को घर छोड़कर चली गई। लोकल पुलिस उनकी तलाश नहीं कर पाई तो […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग