एक्ट्रेस कैटरीना कैफ Xiaomi India की ब्रांड एम्बेसडर बनीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 07 सितंबर 2024। कैटरीना कैफ ने प्रमुख टेक ब्रांडों में से एक के साथ पार्टनर किया है। एक्ट्रेस-एंटरप्रेन्योर ब्रांड के विभिन्न प्रोडक्ट्स के लिए ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नज़र आएंगी, जिसमें स्मार्टफोन, टीवी, टैबलेट की एक बड़ी रेंज शामिल हैं। कैटरीना कैफ का इनोवेशन और स्टाइल उस उत्कृष्टता के साथ मेल खाता है, जो ब्रांड का मुख्य सार है और जो एक्ट्रेस को इस पोजीशन के लिए एकदम परफेक्ट बनाता है। अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, कैटरीना कैफ ने साझा किया कि वह ऐसे समय में ब्रांड के साथ जुड़कर “रोमांचित” हैं, जब कम्पनी “लोगों के जीवन में अद्भुत अनुभव लाने के एक दशक का जश्न मना रही है।” अभिनेत्री ने आगे Xiaomi के इनोवेशन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “ऐसे ब्रांड का हिस्सा बनना बहुत अच्छा लगता है, जो लगातार विकसित हो रहा है और इसकी प्रतिष्ठित विरासत में योगदान दे रहा है।”

कैटरीना कैफ एक एंटरप्रेन्योर के रूप में आगे बढ़ रही हैं। उनका कॉस्मेटिक ब्रांड ‘के ब्यूटी’, अपनी टैगलाइन – ‘इट्स के टू बी यू’ के साथ – भारत में सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांडों में से एक के रूप में उभरा है। यह अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों पर भी अपनी छाप छोड़ रहा है। हाल ही में, ब्रांड ने यूएई मार्केट में कदम रखा, जहां उसे अपने कस्टमर बेस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

हाथरस में बड़ा हादसा, पिकअप और रोडवेज बस में टक्कर, 17 लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हाथरस 07 सितंबर 2024। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार बच्चे भी शामिल थे। आगरा- हाथरस मार्ग पर रोडवेज बस और सवारियों से भरे छोटे मालवाहक वाहन के बीच आमने- सामने की हुई टक्कर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां