दीपिका ने आलिया के मेट गाला डेब्यू पर दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

शेयर करे

नई दिल्ली 06 मई 2023। बीते दिनों आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 में डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने रेड कारपेट पर अपने लुक से समा बांध दिया। पर्ल एम्बेलिश्ड गाउन में आलिया बेहद खूबसूरत लगीं। जिस दौरान लोग आलिया के लुक की तारीफों में बिजी थे, उसी दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपना ऑस्कर लुक शेयर कर डाला। इसे लेकर यूजर्स ने उन्हें यह कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया कि आलिया की लाइमलाइट लूटने के लिए उन्होंने ऐसा किया है। हालांकि, अब आलिया के लुक पर दीपिका ने भी चुप्पी तोड़ डाली है।

बता दें कि मेट गाला रेड कारपेट पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने से पहले आलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था और बीटीएस पलों को दिखाया था। कुछ ही समय में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब जाकर आलिया के उस वीडियो पर दीपिका पादुकोण ने भी कमेंट किया है, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। 

आलिया पर बरसाया प्यार
आलिया के वायरल मेट गाला लुक के बीच दीपिका ने ऑस्कर से अपनी पुरानी तस्वीरें क्या शेयर कीं, लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब शानदार जवाब देकर दीपिका ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है। दीपिका ने आलिया की खूब तारीफ की है। आलिया भट्ट की बीटीएस वीडियो पर दीपिका प्यार बरसाती नजर आई हैं। उन्होंने कमेंट किया है, ‘तुमने यह कर दिया!’ इसके साथ दीपिका ने एक हार्ट इमोजी भी बनाया है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर
आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होगी। इसके अलावा वह कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी। आलिया इस साल गैल गैडोट और जेमी डोर्नन स्टारर ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के साथ हॉलीवुड में भी शुरुआत करेंगी। वहीं दीपिका पादुकोण जल्द ही ‘फाइटर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन के अपोजिट दिखेंगी। इसके अलावा दीपिका प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ का भी हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Next Post

टीवीएस रेसिंग ने नए बेंचमार्क कायम किया

शेयर करेयंग राइडर्स के लिए मोटर रेसिंग की शुरुआत करने के लिए किडज़ानिया के साथ सहयोग किया इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 06 मई 2023। 1982 से प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ, टीवीएस रेसिंग ने युवा उत्साही राइडर्स के लिए अपनी तरह का पहला रेसिंग अनुभव बनाने के लिए किडज़ानिया […]

You May Like

‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत