छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति का अध्याय: सीएम साय ने किया ‘ADHYAY- The Women Who Lead’ का विमोचन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 11 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार की प्रेरक यात्राओं को समर्पित कॉफी टेबल बुक ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन किया। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित श्रीराम बिज़नेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो के दौरान संपन्न हुआ। यह विशेष प्रकाशन छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार किया गया है, जिसमें प्रदेश की प्रगति, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन में योगदान देने वाली 25 महिला उद्यमियों की प्रेरणादायी जीवन यात्राओं को संकलित किया गया है। पुस्तक का संपादन उचित शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया है। विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुस्तक में शामिल सभी महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके साहस, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और उद्यमशील योगदान के लिए प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘ADHYAY’ छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की जीवंत गाथा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने इस प्रकार के दस्तावेज़ीकरण को महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला और मार्गदर्शक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक उन महिलाओं को मंच देती है जिन्होंने व्यवसाय, उद्योग, सेवा, नवाचार और सामाजिक उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएँ आज केवल उद्यम नहीं चला रहीं, बल्कि समाज और सोच को नई दिशा भी दे रही हैं। कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी श्री राकेश चतुर्वेदी, कॉस्मो एवं रोटरी के पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

 'हिंदू महान आध्यात्मिक धर्म, हिंदुत्व राजनीतिक विचारधारा', कलकत्ता क्लब डिबेट में बोले मणिशंकर अय्यर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 12 जनवरी 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। रविवार को उन्होंने कलकत्ता क्लब की डिबेट 2026 में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने हिंदुत्व की अवधारणा की आलोचना की। मणिशंकर अय्यर ने हिंदुत्व की विचारधारा पर तीखा […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग