दमकल टीम द्वारा रामानुजनगर पहुंच कर शासकीय कार्यालय सहित मंत्री व विधायक बंगला का किया गया सेनिटाईजेशन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सूरजपुर 24 सितम्बर 2020। सूरजपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते आंकड़े को लेकर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने जिले के दमकल टीम को तैनात रहने को निर्देश दिये हैं। साथ ही दमकल की बेहतर कार्य को लेकर सावधानी पूर्वक सेनेटाइज कार्य करने को कहा जिले में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज में वृद्धि पाए जाने पर दमकल की टीम को हर मौके पर अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए हैं ताकि प्राप्त सूचना के अनुसार तत्काल उस जगह पर पहुंच कर संयुक्त टीम द्वारा सैनिटाइज का कार्य सुचारू रूप किया जा सके। इसी के परिपालपन में जिला अग्निशमन अधिकारी वी.क.े लकड़ा के नेतृत्व में दमकल प्रभारी विकास शुक्ला ने जिले में कंटेन्मेंट जोन एरिया को अपने दमकल टीम के साथ वृहद पैमाने पर सेनेटाइज का कार्य किया जा रहा है जिसमें आज रामानुजनगर क्षेत्र पहुंच कर देवनगर हाॅस्पिटल, कंटेन्मेंट जोन देवनगर, विधायक बंगला, जनपद कार्यालय, तहसील कार्यालय, थाना परिसर, समुदायिक हाॅस्पिटल, समस्त कंटेन्मेंट जोन रामानुजनगर, मंत्री बंगला, बस स्टैण्ड, ट्रांजिस्ट हाॅस्टल को अग्निशमन आपातकालीन सेवा दमकल प्रभारी विकास शुक्ला द्वारा अपने टीम के साथ सेनेटाइज कार्य किया गया हैं। जिसमें वाहन चालक छगनलाल राजवाड़े, ब्रिज बिहारी गुप्ता, मेजर देवकुमार ,फायर सहायक छत्रपाल सिंह, सोमारसाय, सुखलराम, रामध्यान किंडो ,राहुल साहू सहित दमकलकर्मियों द्वारा कोरोना के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं विधायक व मंत्री के बंगला को विधिवत सेनिटाईज किया गया।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके वर्चुअल रूप से हुई शामिल

शेयर करेछत्तीसगढ़ से दो श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को सम्मानित होने पर दी शुभकामनाएं इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 24 सितंबर 2020। नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2018-19 समारोह का वर्चुअली आयोजन हुआ, इसका आयोजन खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां