बीएसएफ ने शुरू की एआई आधारित डीएसएस प्रणाली, सीमा सुरक्षा होगी और पुख्ता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 सितंबर 2025। पाकिस्तान और बांग्लादेश से सटी सीमाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को बीएसएफ ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) से लैस एक नई नियंत्रण प्रणाली डीएसएस की शुरुआत की। डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) नाम की इस प्रणाली की मदद से बीएसएफ कमांडर सीमा सुरक्षा से जुड़े बहुत सारे डेटा और जानकारी को एक साथ जोड़कर तेज़, बेहतर और सूझबूझ भरे फैसले ले पाएंगे। डीएसएस का उद्देश्य सीमा सुरक्षा से जुड़े निर्णयों को अधिक प्रभावी, सटीक और त्वरित बनाना है।

एआई व मशीन लर्निंग से होगी भविष्यवाणी
डीएसएस के पास नक्शे, सीमाओं की जानकारी, इलाके का डाटा, सीमा का लाइव डेटा, पुराने ऑपरेशनों का रिकॉर्ड- मसलन कहां-कहां से घुसपैठ हुई, इत्यादि मौजूद होंगे। यह कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) और मशीन लर्निंग का उपयोग कर सीमा पर घुसपैठ के संभावित रूट और असामान्य गतिविधियों की भविष्यवाणी कर सकती है।

यह जानकारी मिलने से जवानों, वाहनों, उपकरणों या संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो पाएगा और ऑपरेशनों की योजना बनाना भी आसान होगा। बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने प्रणाली के उद्घाटन पर कहा कि यह प्रणाली बीएसएफ को सीमा सुरक्षा के क्षेत्र में तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि इससे हम उभरते खतरों का समय रहते मुकाबला कर प्रभावी ढंग से राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर सकेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस समेत 31 आरोपी गिरफ्तार, जांच के लिए एसआईटी गठित; इंटरनेट सेवा बहाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बरेली 30 सितंबर 2025। बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी और शहर में हुए बवाल के आरोपी डॉ. नफीस की नावल्टी स्थित मार्केट को नगर निगम ने सोमवार को सील कर दिया। इसमें 74 दुकानें हैं। इसी मार्केट में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल