वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS में भर्ती, प्राइवेट वॉर्ड में चल रही जांच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2022। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया। 63 वर्षीय सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नियमित जांच के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती हुईं।

अभी कल ही, एफएम सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर दिल्ली में ‘सदैव अटल’ में पुष्पांजलि अर्पित किया। हाल ही में, तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह के दौरान, वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में मान्यता प्राप्त है क्योंकि देश सस्ती कीमत पर वैश्विक स्तर की दवा का उत्पादन करता है। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका में जेनेरिक दवाओं की 50% मांग, अमेरिका की जेनेरिक दवाओं की 40% और ब्रिटेन की सभी दवाओं की 25% की आपूर्ति करता है। तमिलनाडु के डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के 35वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि आवश्यक टीकाकरण योजनाओं के लिए भारत वैश्विक टीकों का लगभग 60% और विश्व स्वास्थ्य संगठन के 70% टीकों का उत्पादन करता है।

# वर्ष 2020 के बजट भाषण के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने के दौरान 1 फरबरी 2020 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण इतना लंबा था कि वह अपना पूरा भाषण तबीयत बिगड़ने के कारण पूरा नहीं पढ पाईं थी। संसद में करीब पौने तीन घंटा (160 मिनट) लगातार भाषण देने के बाद उनकी सेहत अचानक थोड़ी खराब हो गई थी, जिसकी वजह से वह अपना पूरा बजट भाषण भी नहीं पढ़ पाईं थीं। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन दिनों आम बजट 2023 से संबंधित कई बजट पूर्व बैंठकों में शामिल हो रहीं थीं। उन्होंने कारोबारी जगत के प्रतिनिधियों के साथ हुई कई बजट पूर्व बैठकों में भी हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Next Post

भारत अल्पसंख्यकों के लिए सबसे सुरक्षित, राजद नेता सिद्दीकी को गृह राज्यमंत्री राय का जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 दिसंबर 2022। ‘देश में अब अल्पसंख्यकों का रहना मुश्किल हो गया है’, राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के इस आरोप का केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कड़ा जवाब दिया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने कहा कि भारत एकमात्र देश है, जहां अल्पसंख्यक […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां