एलएसी को पार कर चुका है चीन, पीएम मोदी ने देश के साथ विश्वासघात किया: सुब्रमण्यम स्वामी ने लगाए गंभीर आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 अगस्त 2023। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद पर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री पर चीन के साथ चल रहे सीमा गतिरोध पर धोखा देने का आरोप लगाया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा करते हुए कहा कि चीन ने 18 अप्रैल, 2020 से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को पार कर लिया है और वर्तमान में पूरे देपसांग और गलवान हिल्स क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन जल्द ही रणनीतिक रुप से महत्वपूर्ण चुसुल सैन्य हवाई अड्डे पर कब्जा कर सकता है।

भारत और चीन के बीच सीमा तनाव पर स्वामी द्धारा प्रधानमंत्री की आलोचना करने बाजेपी के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि उन्होंने मोदी की कथित विफलता की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कुख्यात इंडिया शाइनिंग अभियान से की है जो अंत में भाजपा की हार का कारण बनी। सुब्रमण्यम स्वामी का मानना है कि पीएम मोदी को आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से पीएम पद के दावेदार के रुप में पेश किया जाता है तो पार्टी को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

बता दें कि, जून 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारत के एक कमांडर समेत 20 सैनिक शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई में चीनी सैनिकों को काफी नुकसान हुआ था उनके करीब 40 से अधिक सैनिक मारे गए थे, लेकिन चीन ने अभी तक इस बारे में कभी भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। इसके बाद से ही LAC पर तनाव की स्थिति बनी हुई है दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकल पाया है।  

Leave a Reply

Next Post

कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, सुरक्षाबलों ने हथियारों की बड़ी खेप की बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कुपवाड़ा 18 अगस्त 2023। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने यहां तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद की है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सेना, बीएसएफ और पुलिस की […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक