कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, सुरक्षाबलों ने हथियारों की बड़ी खेप की बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कुपवाड़ा 18 अगस्त 2023। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने यहां तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद की है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सेना, बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 से 18 अगस्त तक कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त किया। इसमें पांच एके राइफल्स, सात पिस्तौल, चार हैंड ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को घेर लिया है। यहां अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है

सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के दो मददगार गिरफ्तार

वहीं, घाटी के सोपोर जिला में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो ओजीडब्ल्यूएस (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ राउंड पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आतंकी मददगारों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

शी जिनपिंग 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, दक्षिण अफ्रीका का चार दिवसीय राजकीय दौरा करेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 18 अगस्त 2023। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और 21 से 24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका की राजकीय यात्रा करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस