भारत के जी-20 की अध्यक्षता संभालने पर दुनिया के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने सभी को कहा धन्यवाद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 दिसंबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत द्वारा जी-20 समूह की अध्यक्षता संभालने पर मिली शुभकामनाओं के लिए रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों समेत विश्व के कई नेताओं को धन्यवाद कहा। साथ ही वैश्विक भलाई के लिए साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता संभालने पर बाइडन के एक ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और साथ मिलकर काम करने के महत्व पर जोर दिया। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति को धन्यवाद। आपका बहुमूल्य समर्थन भारत की जी-20 अध्यक्षता के लिए शक्ति का स्रोत होगा। यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी मिलकर एक बेहतर पृथ्वी का निर्माण करें। इससे पहले शुक्रवार को अपने ट्वीट में बाइडन ने कहा था कि भारत अमेरिका का एक मजबूत भागीदार है और वह भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।

पीएम मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल को भी उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, धन्यवाद चार्ल्स मिशेल। आपकी सक्रिय भागीदारी के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि हम सामूहिक रूप से वैश्विक भलाई की दिशा में काम कर रहे हैं।

मिशेल ने जी-20 की अध्यक्षता संभालने पर भारत को बधाई दी थी। पीएम मोदी ने शुभकामनाओं के लिए स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, शुक्रिया पेड्रो सांचेज। आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर पृथ्वी बनाने के लिए वर्तमान की चुनौतियों को कम करते हुए सामूहिक रूप से काम करने पर आपके विचारों का पूरी तरह से समर्थन करता हूं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भी ट्वीट कर भारत को जी-20 की अध्यक्षता के लिए बधाई दी थी। किशिदा के ट्वीट पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आपकी एकजुटता महत्वपूर्ण है। जापान ने वैश्विक कल्याण में बहुत योगदान दिया है और मुझे विश्वास है कि दुनिया विभिन्न मोर्चों पर जापान की सफलताओं से सीखती रहेगी।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने ट्वीट किया, एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता संभाली है। मुझे अपने मित्र नरेंद्र मोदी पर भरोसा है कि वह हमें शांति और अधिक टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए साथ लाएंगे। मैक्रों के ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, धन्यवाद, मेरे प्रिय मित्र इमैनुअल मैक्रों। मैं भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान आपसे बारीकी से परामर्श करने के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि हम मानवता को समग्र रूप से प्रभावित करने वाले मुद्दों पर दुनिया का ध्यान केंद्रित करने के लिए काम करते हैं।

बता दें कि भारत ने गुरुवार को औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। जी-20 यानी 20 देशों का एक समूह, जो दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। साथ ही ये देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (ग्लोबल जीडीपी) का 80 प्रतिशत, अंतरराष्ट्रीय व्यापार का 75 प्रतिशत और विश्व जनसंख्या का दो-तिहाई हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Next Post

आतंकवाद के रहते पाक से कोई बात नहीं, जयशंकर बोले- जर्मन विदेश मंत्री ने भी मानी यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 दिसंबर 2022। जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक आज दो दिनी भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इसके बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेयरबॉक ने ने कहा कि मौजूदा वैश्विक माहौल में दोनों देशों का […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं