‘आत्मरक्षा के लिए घर में तलवारें, चाकू रखें हिंदू’, आतंकी हमले के बाद आरएसएस नेता की सलाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता कल्लाडका प्रभाकर भट्ट ने कहा है कि हर हिंदू को अपने घर में आत्मरक्षा के लिए तलवार और चाकू रखने चाहिए। उन्होंने यह बात केरल के कासरगोड जिले के मंजेश्वर के वर्काडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कही। आरएसएस ने अपने भाषण में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि ‘अगर उस समय हिंदुओं के पास तलवार होती, तो वो हमलावर डर जाते। इसलिए हर हिंदू घर में तलवार होनी चाहिए।’ उन्होंने दावा किया कि आज के समय में आत्मरक्षा बहुत जरूरी हो गई है और हिंदुओं को खुद की सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए।

महिलाओं को भी चाकू रखने की सलाह
आरएसएस नेता कल्लाडका प्रभाकर भट्ट ने इस दौरान महिलाओं से भी अपील की कि ‘जैसे आप अपने पर्स में कंघी, शीशे और अन्य जरूरी सामान रखती हैं, वैसे ही एक छोटा चाकू भी रखें। उन्होंने कहा कि एक छह इंच का चाकू रखने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती और यह आत्मरक्षा के लिए उपयोगी हो सकता है। वरिष्ठ आरएसएस नेता ने यह भी कहा, ‘अगर आप रात के समय बाहर जा रही हैं, तो हमला होने की संभावना रहती है। ऐसे समय में हमलावर से विनती करने की बजाय सीधा चाकू दिखाएं, वो भाग जाएगा।’

आरएसएस नेता ने अपने भाषण में हिंदू-मुस्लिम दंगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘पहले जब भी कोई दंगा होता था, हिंदू भाग जाते थे। लेकिन अब समय बदल रहा है। अब हमें डरकर भागना नहीं, बल्कि मुकाबला करना है।’ उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ‘हमें अपनी सुरक्षा खुद करनी है। और इसके लिए हर घर में तलवार होनी चाहिए।

सामाजिक और राजनीतिक हलकों में हलचल
उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कुछ लोगों ने इस बयान को आत्मरक्षा की समझदारी भरी सलाह बताया, वहीं कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वाला बयान करार दिया है। वहीं इसे लेकर राजनीतिक हलकों में भी इस पर बहस शुरू हो गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Next Post

'हिंदू हो क्या, कश्मीर से नहीं लगते', शख्स का दावा- हमले से एक दिन पहले संदिग्ध आतंकी ने की बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 30 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच महाराष्ट्र के जालना जिले के एक युवक आदर्श राउत का बड़ा दावा सामने आया है। राउत के अनुसार उसने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार