मोकामा रेफरल अस्पताल बना ‘हादसों का घर’!

Indiareporter Live
शेयर करे

मरीजों-डॉक्टरों पर गिर रही छत, डर के साए में हो रहा इलाज

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना, 06 अगस्त 2026। बिहार सरकार चाहे जितने दावे करे, लेकिन बिहार के सरकारी अस्पताल अस्पताल कम और पोस्टमार्टम हाउस अधिक नजर आते हैं। स्थिति यह है कि कभी छत की परतें टूटकर मरीजों पर गिर रही हैं तो कभी डॉक्टरों पर। कहीं छज्जा गिर रहा है तो कहीं प्लास्टर टूटकर लोगों को घायल कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के दावे सवालों के घेरे में हैं और मरीज, डॉक्टर तथा स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर इलाज कराने और करने को मजबूर हैं। मामला मोकामा के रेफरल अस्पताल का है, जिसकी इमारत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।

एक साल पहले दी थी चेतावनी, फिर भी नहीं जागा विभाग
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वैद्यनाथ कुमार ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले ही उन्होंने भवन की जर्जर स्थिति से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया था। उन्होंने बताया कि उस समय एक मुखिया के परिजन इलाज के लिए आए थे, तभी उनके ऊपर छज्जा टूटकर गिर गया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

मरीजों और कर्मचारियों पर गिर रहा प्लास्टर
डॉ. वैद्यनाथ कुमार ने बताया कि आए दिन छत का प्लास्टर टूटकर मरीजों और कर्मचारियों पर गिरता रहता है। हाल ही में एक एक्स-रे टेक्नीशियन भी घायल हो गया। उन्होंने कहा कि वेटिंग एरिया में हर समय मरीज और परिजन बैठे रहते हैं, जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बारिश में और बदतर हो जाती है स्थिति
अस्पताल प्रशासन के अनुसार बारिश शुरू होते ही हालात और खराब हो जाते हैं। छत से कई जगहों पर पानी टपकता है और पानी सीढ़ियों से होते हुए ओपीडी तथा वार्ड तक पहुंच जाता है। इससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एक्स-रे टेक्नीशियन ने क्या बताया?
अस्पताल के एक्स-रे टेक्नीशियन ने बताया कि छत का प्लास्टर पहले भी उनके सिर पर गिर चुका है, जिससे उनका सिर फूट गया था। उनका कहना है कि अस्पताल की स्थिति बेहद खतरनाक हो चुकी है और समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से आंशिक राहत; अंतरिम जमानत नहीं मिली

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 06 अगस्त 2026। सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को फिलहाल अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अदालत ने उन्हें अपनी पसंद का एक प्रशिक्षित केयरटेकर (देखभाल करने वाला) […]

You May Like

बांग्लादेश में क्रिकेटर शाकिब अल-हसन के घर पर हमला....|....पत्रकार तेजपाल को रेप केस में 10 साल की सजा....|....आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से आंशिक राहत; अंतरिम जमानत नहीं मिली....|....मोकामा रेफरल अस्पताल बना 'हादसों का घर'!....|....40 मिनट में पूरा होगा छहलेन हाइवे पर इंदौर से उज्जैन का सफर, शहरी हिस्से में सर्विस लेन मिलेगी....|....440 दिन जेल में रहने के बाद गैंगस्टर जुबेर मौलाना बरी....|....अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत....|....स्टाइपेंड बढ़ाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने मांगा 3 हफ्ते का समय....|....झपकी लगते ही बेकाबू हुआ कोयले से भरा ट्रेलर, रेलिंग तोड़कर गार्डन में घुसा....|....छत्तीसगढ़ उल्लास महाचौपाल 15 अगस्त को: सरेंडर नक्सलियों और कैदियों ने भी दिए एग्जाम