नौसेना प्रमुख बोले- देश में आंतरिक खतरे, निपटने केे लिए तालमेल बढ़ाएं खुफिया एजेंसियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली13 अक्टूबर 2023। नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार का कहना है कि देश में काम कर रहीं सभी खुफिया एजेंसियों में मजबूत आपसी समन्वय होना चाहिए, ताकि आंतरिक खतरों से बचते हुए सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। देश में इस समय 14 खुफिया एजेंसियां काम कर रही हैं, लेकिन कभी-कभी इनके कार्यक्षेत्र परस्पर मिले-जुले होते हैं। डीआरडीओ भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) के स्थापना दिवस पर हुए आतंक-रोधी सेमिनार में नौसेना प्रमुख ने सूचनाओं के आदान-प्रदान में भी निरंतरता लाने के लिए एजेंसियों को मिलकर काम करने की जरूरत बताई। एडमिरल ने कहा कि नए तरह के खतरों के बारे में समय पर मिली सही खुफिया सूचनाएं हमारी सबसे पहली सुरक्षा पंक्ति है। इसी वजह से इंटेलिजेंस, इनोवेशन, इंटीग्रेशन और इंटर-एजेंसी समन्वय, इन चारों पर जोर देना चाहिए। यह खतरों को रोकने में कारगर साबित होंगे।

एनएसजी के महानिदेशक एमएएस गणपति ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ काम कर रही एजेंसियों को इस्राइल में हुए हमास आतंकियों की अभूतपूर्व विभत्स कार्रवाई को गहराई से समझने की जरूरत है। इस्राइल जैसे अति आधुनिक तकनीक, सटीक खुफिया तंत्र और जबरदस्त सुरक्षा कवच के बावजूद हमास आतंकी संगठन ने उसकी सीमा में घुसकर जिस स्तर का हिंसक तांडव किया, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

गणपति ने कहा कि यह आत्मसात करना जरूरी है कि आखिरकार इंसानी ताकत और हथियार व तकनीक ही है जो आतंकवाद से निर्णायक लड़ाई मेंं मुख्य भूमिका निभाएंगे। चाहे जितनी तकनीक विकसित कर लें, वह एक अति प्रशिक्षित सिपाही होगा जो नाजुक समय मेंं निर्णायक परिणाम देगा। लिहाजा एजेंसियों को अपने लड़ाकों को लगातार विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पी20 सम्मेलन का उद्घाटन; इसकी थीम ‘एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य के लिए संसद’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यशोभूमि अधिवेशन केंद्र में जी20 के सदस्य देशों की संसदों के पीठासीन सभापतियों (पी20) के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन किया। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) में प्रतिनिधियों […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार