लालबाग के राजा के दर पर पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, परिवार के साथ आरती में हुए शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 सितम्बर 2023। देश-विदेश में इन दिनों गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया जा रहा है। मुबंई में गणेश की धूम देखने लायक है। बॉलीवुड सहित कई मशहूर हस्तियां हर दिन मुंबई के प्रतिष्ठत लाल बाग के राजा के दर्शन कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी भी लालबाग के राजा के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, मां कोकिलाबेन अंबानी, छोटा बेटा अनंत अंबानी और बेटी ईशा अंबानी भी मौजूद थे। बता दें, अनंत की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी साथ में भगवान विघ्नहर्ता के दर्शन करने पहुंचे।

मुकेश अंबानी कड़ी सुरक्षा के बीच अपने परिवार के साथ लागबाग के राजा की आरती में शामिल हुआ। इस दौरान मुकेश अंबानी सफेद रंग के कुर्ते और नेहरू जैकेट में थे तो वहीं नीता अंबानी पिंक कलर के सूट में नजर आईं। बेटी ईशा हरे रंग के प्रिंटेड सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। बता दें, हाल ही में, मुकेश अंबानी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर एंटिलिया में गणपति सेलिब्रेशन का आयोजन किया था। इस दौरान बॉलीवुड सहित तमाम नामचीन चेहरों ने कार्यक्रम में शिरकत की थी।

Leave a Reply

Next Post

हिंसा के बीच सीएम बीरेन सिंह का बड़ा एलान, आज से जनता के लिए इंटरनेट सेवाएं शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 23 सितम्बर 2023। मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आम जनता को एक बड़ी राहत दी है। सीएम सिंह ने आज से यानी की 23 सिंतरबर जनता के लिए इंटरनेट सेवाएं शुरू करने का एलान किया है। राज्य में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं