‘बाबर- औरंगजेब का अत्याचार भी सनातन धर्म को नहीं मिटा पाया’, योगी आदित्यनाथ ने साधा विपक्ष पर निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 08 सितम्बर 2023। सनातन धर्म’ विवाद पर बिना किसी का नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो सनातन रावण, कंस के अहंकार और बाबर, औरंगजेब के अत्याचार से नहीं मिटा, वह इन तुच्छ सत्ता परजीवियों से क्या मिट पाएगा ? मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को राजधानी के पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ”आज जब पूरा देश सकारात्मक दिशा में बढ़ने के लिए कार्य कर रहा है। अपनी विरासत का सम्मान करते हुए एक नयी ऊर्जा से आगे बढ़ने का कार्य कर रहा है। बहुत सारे लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा। भारत की प्रगति भारत की समृद्धि, वैश्विक मंच पर भारत जिसे एक नये अवतार के रूप में जाना जा रहा है। कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा है।

आदित्यनाथ ने कहा, ”आज पूरा देश गौरव महसूस कर रहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव में भारत नयी उपलब्धियों के साथ दुनिया में जाना जा रहा है। लेकिन इन उपलब्धियों को कहीं न कहीं कमजोर करने के लिए उनके द्वारा भारत, भारतीयता, भारत की सनातन परंपरा पर उंगली उठाने का प्रयास हो रहा है।” उन्होंने कहा, ‘‘विरासत को अपमानित करने और विरासत के प्रति समाज की दृष्टि को कमतर करने का कुत्सित प्रयास हो रहा है। लेकिन यह सब भूल गये हैं कि जो सनातन नहीं मिटा था रावण के अहंकार से, जो सनातन नहीं डिगा था कंस के अहंकार से, जो सनातन नहीं मिटा था बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से। वह सनातन इन तुच्छ सत्ता परजीवी जीवों से क्या मिट पाएगा। आज इनको स्वयं अपने कृत्यों पर लज्जित होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता का धर्म जो सनातन धर्म है, उस पर उंगली उठाने का मतलब मानवता को संकट में डालने का कुत्सित प्रयास है। आदित्यनाथ ने कहा, ”याद करिए दुनिया का कौन ऐसा मत, मजहब और संप्रदाय हैं जिसके संकट के समय पलक पांवड़े बिछाकर उसके स्वागत के लिए सनातन धर्मावलंबियों ने उनकी सुरक्षा और उनके संरक्षण का कार्य नहीं किया है। हमने कभी नहीं कहा हम विशिष्ठ हैं। कोई सनातन धर्मावलंबी यह नहीं कहता हम विशिष्ठ हैं, या हमीं सब कुछ हैं।

बता दें कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (DMK) की युवा इकाई के सचिव एवं राज्य के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने तीन सितंबर को सनातन धर्म को ‘समानता एवं सामाजिक न्याय’ के खिलाफ बताते हुए कहा कि इसका उन्मूलन किया जाना चाहिए। उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया, और डेंगू वायरस एवं मच्छरों से होने वाले बुखार से करते हुए कहा कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि इन्हें समाप्त कर देना चाहिये। उदयनिधि के इस बयान को अभी कुछ दिन हुए हैं। उधर, DMK के वरिष्ठ नेता ए राजा ने सनातन को लेकर फिर विवादित बयान दिया है। ए राजा ने कहा, “सनातन धर्म सामाजिक बीमारी है। यह कुष्ठ रोग और एचआईवी से भी ज्यादा घातक है। जिनके साथ सामाजिक कलंक जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

शाहरुख खान की जवान ने अपनी ही फिल्म पठान का तोड़ा रिकॉर्ड, 75 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 08 सितम्बर 2023। अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत ‘जवान’ बृहस्पतिवार सुबह श्रीनगर से लेकर चेन्नई तक के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हुई है और इसका निर्देशन दक्षिण के फिल्मकार एटली ने किया है। फिल्म की रिलीज़ […]

You May Like

यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक