फिर कातिल हुआ कोरोना, 24 घंटे में 42766 नए केस, 1206 लोगों की मौत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 जुलाई 2021। दैनिक आंकड़े बता रहे हैं कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब ढलान पर है। बीते 24 घंटों की बात करें तो यहां 42,766 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1206 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,55,033 हो गई है जो कि कुल मामलों का 1.48% है। पिछले 24 घंटों के दौरान 45,254 मरीज ठीक हुए हैं। देश भर में अब तक कुल 2,99,33,538 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।  इसके साथ ही रिकवरी रेट बढ़कर 97.20 फीसदी हो गया है। अब तक देशभर में 37.21करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

वीकली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह लगातार 5 फीसदी से कम रहते हुए फिलहाल 2.34% है। डेली पॉजिटिविटी रेट भी लगातार 17 दिनों से 3 फीसदी से कम बना हुआ है। देश में टीकाकरण की तेज रफ्तार और राज्यों की ओर से लागू की गईं पाबंदियों के चलते बीते कुछ सप्ताहों में तेजी से कोरोना के केसों में कमी देखने को मिली थी। लेकिन अब इसमें एक बार फिर से इजाफा होना चिंता की वजह है। हालांकि अब भी नए केसों की संख्या प्रतिदिन 50,000 के बेंचमार्क से नीचे है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश में कप्पा वैरिएंट

इधर, उत्तर प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिंग के दौरान दो नमूनों में कोरोना वायरस के ‘कप्पा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई अधिकारियों की बैठक के बाद जारी सरकारी बयान के मुताबिक ”विगत दिनों केजीएमयू (किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय) में 109 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई। 107 नमूनों में कोविड की दूसरी लहर में सामने आए डेल्टा वैरिएंट की ही पुष्टि हुई है, जबकि दो नमूनों में वायरस का कप्पा वैरिएंट पाया गया।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में बुधवार को कहा कि 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 174 जिलों में कोरोना वायरस के गंभीर वैरिएंट पाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और गुजरात से हैं।

Leave a Reply

Next Post

महमूदुल्लाह ने टेस्ट से अचानक लिया संन्यास, जिम्बॉब्वे के खिलाफ खेल रहे आखिरी मैच

शेयर करे नई दिल्ली 10 जुलाई 2021। बांग्लादेश के धुआंधार ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने का फैसला किया है। वह इस समय जिम्बॉब्वे के खिलाफ हरारे में टेस्ट मैच खेल रहे हैं। महमूदुल्लाह के टेस्ट से अचानक संन्यास लेने के बाद बांग्लदेश क्रिकेट बोर्ड सदमे में है। उनके […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ