दुश्मनों को ठिकाने लगाने सिंधु नदी के पार पहुंचे सेना के टैंक, युद्धाभ्यास में दिखा पराक्रम

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 जुलाई 2023। भारतीय सेना के टैंक और लड़ाकू वाहनों ने दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने के लिए पूर्वी लद्दाख सेक्टर में सिंधु नदी को पार करने का अभ्यास किया। भारतीय सेना के टैंक (टी -90 भीष्म) और बीएमपी लड़ाकू वाहनों ने पूर्वी लद्दाख में सिंधु नदी को पार करने के लिए हुए इस अभ्यास में भाग लिया। जानकारी के अनुसार, पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भारतीय सेना के नए हथियार और उपकरण तैनात किए गए हैं। नई हथियार प्रणालियों में धनुष- मेड इन इंडिया होवित्जर, एम 4 क्विक रिएक्शन फोर्स वाहन और सभी टेरेन वाहन शामिल हैं। 

युद्धाभ्यास में धनुष मेड इन इंडिया होवित्सर भी हुआ शामिल

भारतीय सेना के बीएमपी इन्फैंट्री कॉम्बैट वाहनों ने अभ्यास करते हुए पूर्वी लद्दाख के न्योमा में सिंधु नदी को पार कर अपना पराक्रम दिखाया। सैन्य अभ्यास के बारे में बताते हुए कैप्टन वी मिश्रा ने बताया, “इस ड्रिल में 155 मिमी x 45 कैलिबर धनुष मेड इन इंडिया होवित्जर भी शामिल हुआ। यह आधुनिक टू-सिस्टम मेक इन इंडिया योजना के तहत जबलपुर की एक गन कैरिज फैक्ट्री में बनाया गया है और यह पिछले साल से यहां तैनात है। यह 48 किलोमीटर के लक्ष्य की सटीकता के साथ समुद्र तल से 4000 मीटर से ऊपर लक्ष्य साधने की क्षमता रखता है। इसमें छह तरह के गोला-बारूद फायर किए जा सकते हैं और यह पहली ही फायर में तीन राउंड फायर कर सकता है। इसे बोफोर्स की प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के तहत तैयार किया गया है, लेकिन भारत ने इसे मेक इन इंडिया योजना के तहत खुद ही बनाया है।

Leave a Reply

Next Post

शिंदे को इस्तीफा देने को कहा गया; उनके गुट के 20 एमएल हमारे संपर्क में, आदित्य ठाकरे का खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 08 जुलाई 2023। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ दिन पहले उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संबंध में बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सीएम को शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं