महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विधायक का प्रदर्शन:सिलेंडर पर आम आदमी की अर्थी सजाकर किया विरोध, लोगों से की महंगाई पर बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 30 जुलाई 2023। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने आम आदमी की अर्थी सजाकर प्रदर्शन किया। पीएम मोदी की मन की बात का विरोध करते हुए उपाध्याय ने महंगाई पर बात की। राजधानी के खमतराई इलाके के गांधी मैदान पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और यहां आम आदमी की अर्थी के सामने सारे महंगे सामानों को सजाया गया। प्रदर्शन के दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री,टमाटर और सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को परेशान कर दिया है।देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और आज पीएम मोदी मन की बात कह रहे हैं लेकिन महंगाई की बात कोई नहीं कर रहा, जनता की बात कोई सुन नहीं रहा। उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन नहीं बल्कि आम आदमी की एक मार्मिक अपील है कि महंगाई कम की जाए।
अर्थी सजाकर प्रदर्शन करने की वजह बताते हुए कहा कि लोग गैस सिलेंडर रिफिल नहीं करा पा रहे, रोजमर्रा की जरूरतों के सामान नहीं खरीद पा रहे, टमाटर समेत कई सब्जियां महंगी हो गई है। प्रदेश में आज बीजेपी के नेता पंडाल में पीएम मोदी की मन की बात सुन रहे हैं लेकिन लोगों के मन की बात सुनने का उनके पास समय नहीं है।
पहले भी टमाटर संग सूखी रोटी खाकर कर चुके हैं प्रदर्शन
महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले भी विकास उपाध्याय सड़क पर सूखी रोटी खाकर प्रदर्शन कर चुके हैं। रायपुर की सड़कों में बैठकर केन्द्र सरकार के खिलाफ ये प्रदर्शन किया गया था। कांग्रेसियों की थाली में टमाटर, मिर्च और रोटी परोसी गई थी और पार्टी की महिला नेताओं ने चूल्हा चौकी पर खाना पकाकर केन्द्र विरोधी थाली परोसी थी। टमाटर और सब्जियों के दामों को लेकर कहा गया था कि जनता टमाटर और बाकी सब्जियां खा नहीं सकती केवल महसूस कर सकती हैं इसलिए ये प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर गए विपक्षी प्रतिनिधिमंडल में 50 फीसदी सदस्य दागी; भाजपा ने लगाए ये गंभीर आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 जुलाई 2023। मणिपुर दौरे पर गए विपक्षी गठबंधन के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वापस लौट आया है। वापस लौटने के बाद विपक्षी सांसदों ने राज्य के हालात को चिंताजनक बताया है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने इन सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए