लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत, नौ लोगों की मौत, दो से अधिक घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखीमपुर खीरी 18 मई 2026। लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात पुरुष और दो महिलाएं बताईं जा रही हैं। हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सुबह आठ बजे हुआ हादसा
सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। मौके पर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सीएचसी खमरिया में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आठ घायलों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है। 

तीन मृतकों की हुई पहचान 
बताया जा रहा है कि मैजिक गाड़ी में 12 लोग सवार थे। तीन मृतकों की शिनाख्त हो गई हैं। इनमें जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह, अदनाम पुत्र वकील और पवन और संतोष शामिल हैं। जयवीर और पवन बहराइच के रहने वाले हैं। जबकि अदनान धौरहरा के निवासी थे। पुलिस अन्य मृतकों की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।   

नानपारा जा रहे थे मजदूर
पुलिस के मुताबिक मैजिक सवार सभी यात्री लखीमपुर से मजदूरी कर अपने गांव नानपारा वापस जा रहे थे। ये लोग गांव पहुंचते इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। मैजिक लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था। 

Leave a Reply

Next Post

अवैध स्विमिंग पूल बने मौत का कुआं: 100 से 300 रुपये प्रति घंटा शुल्क, सुरक्षा जीरो; मासूम की मौत ने उठाए सवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 मई 2026। वजीराबाद के जगतपुर गांव में अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पूलों की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहां 100 से 300 रुपये प्रति घंटा शुल्क लेकर कई स्विमिंग पूल चलाए जा रहे हैं। पर, इनमें न […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल