कोलकाता में जनवरी 2027 में सजेगा ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026। ‘सिटी ऑफ जॉय’ कहलाने वाले कोलकाता में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। 7 से 10 जनवरी 2027 तक यहां एक बड़ा ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसमें कई शीर्ष शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चार दिवसीय टूर्नामेंट में रैपिड और ब्लिट्ज दोनों फॉर्मेट शामिल होंगे। इसका आयोजन कोलकाता के ‘धोनो धान्यो ऑडिटोरियम’ में किया जाएगा। 

‘टाटा स्टील चेस इंडिया’ दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने, उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और खेल प्रेमियों को एक शानदार माहौल में जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। शतरंज के साथ कोलकाता के पुराने और गहरे जुड़ाव तथा इस खेल के प्रति यहां बढ़ते उत्साह को देखते हुए, यह इवेंट भारतीय शतरंज कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगा।

2018 में शुरू हुए ‘टाटा स्टील चेस इंडिया’ (जो कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में आयोजित नहीं हो सका था) के रैपिड सेक्शन में मैग्नस कार्लसन और निहाल सरीन दो-दो बार जीत हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा, हिकारू नाकामुरा (यूएसए), अर्जुन एरिगैसी और मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव भी इसके विजेता रहे हैं। कार्लसन ने ब्लिट्ज खिताब भी दो बार जीता है, जबकि अन्य विजेताओं में विश्वनाथन आनंद, अर्जुन एरिगासी, लेवोन अरोनियन, अलेक्जेंडर ग्रिशचुक और वेस्ली सो शामिल हैं।

‘टाटा स्टील चेस इंडिया’ ने देश में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए खुद को एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में स्थापित किया है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा को भारतीय दर्शकों के करीब लाता है और साथ ही शतरंज की अगली पीढ़ी को प्रेरित भी करता है। टाटा स्टील चेस इंडिया 2027 का आयोजन इस खेल की बढ़ती लोकप्रियता का जश्न मनाएगा। यह टूर्नामेंट अलग-अलग उम्र के खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों को एक मंच पर लाकर प्रतियोगिता और सीखने का शानदार अवसर देगा। 

टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष, डीबी सुंदरा रामम ने कहा, ‘टाटा स्टील ने हमेशा ऐसे प्लेटफॉर्म बनाने में विश्वास रखा है जो उत्कृष्टता को प्रेरित करते हैं और युवा प्रतिभाओं को निखारते हैं। ‘टाटा स्टील चेस इंडिया’ इसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके आठवें संस्करण में प्रवेश करते हुए, हमें एक ऐसा विश्व-स्तरीय प्लेटफॉर्म बनाने पर बहुत गर्व है, जो भारत के भविष्य के चैंपियनों को प्रेरित करता है और एक प्रमुख वैश्विक शतरंज गंतव्य के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करता है।’

Leave a Reply

Next Post

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जिनेवा, 27 नवंबर 2026। इतिहास की सबसे युवा फीडे (FIDE) वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत के डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश (20 वर्ष) और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव (20 वर्ष) के बीच कांटे की टक्कर जारी है। गुरुवार (26 नवंबर) को जिनेवा के फाउंडेशन […]

You May Like

नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त गिरोह....|....मंदाकिनी नदी में गंदा पानी बहाने पर एनजीटी का कड़ा रुख....|....बस बॉडी निर्माण के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी....|....पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर एफआईआर दर्ज....|....'शीश महल' जनता के लिए खुला....|....मुंबई में दबिश तो बाबूपुरवा में आ छिपे, कुछ तस्करों का मिला सुराग, जल्द होगी गिरफ्तारी....|....अखिलेश के घोषणा पत्र पर मायावती का तंज....|....पक्षियों से गायों और अब इंसानों में फैलने लगी ये जानलेवा बीमारी....|....वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ....|....कोलकाता में जनवरी 2027 में सजेगा ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट