भारतीय शेयर बाजार: फ्रांस के बाद अब ब्रिटेन से आगे निकलने के करीब, शीर्ष-5 में हो सकता है शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2021। शेयर बाजार में लगातार तेजी से बाजार पूंजीकरण यानी बाजार हैसियत में जोरदार वृद्धि हुई। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से भारतीय शेयर बाजार पांचवें स्थान पर आ सकता है। सितंबर में ही में यह फ्रांस को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर आ गया था। रिकॉर्ड न्यूनतम ब्याज दर और खुदरा निवेश भारत के शेयर बाजार को रिकॉर्ड हाई पर ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  भारतीय शेयर बाजार का बाजार पूंजीकरण इस साल 37 फीसदी बढ़कर 3.46 लाख करोड़ डॉलर हो गया है। वहीं, ब्रिटेन का बाजार पूंजीकरण इस साल नौ फीसदी बढ़कर 3.59 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचा गया है। लंदन एंड कैपिटल एसेट मैनेजमेंट में इक्विटीज के हेड Roger Jones ने कहा कि भारत का शेयर बाजार बहुत आकर्षक लग रहा है। देश के तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। वहीं ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था ब्रेक्जिट रेफरेंडम के नतीजों के बाद से संघर्ष कर रही है। 

मार्च 2020 के बाद से 130 फीसदी उछला बाजार

मार्च 2020 में जब भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी, तो शेयर बाजार धड़ाम हुआ था। लेकिन अब बीएसई सेंसेक्स पिछले साल मार्च के बाद से 130 फीसदी उछल चुका है। इसने पिछले पांच सालों में निवेशकों को सालाना 15 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं ब्रिटेन के बेंचमार्क FTSE 100 Index ने इस दौरान छह फीसदी का रिटर्न दिया है।

इन कारकों से आ रहा उछाल

यदि इसी तरह विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ता रहा, तो दिवाली तक घरेलू बाजार दोबारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर भी खत्म होता नजर आ रहा है। इसके अलावा जीडीपी में वृद्धि के संकेतों की उम्मीद से भी बाजार में इन दिनों उछाल आ रहा है। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों, आदि से प्रभावित होकर बाजार जल्द ही नए शिखर पर पहुंच जाएगा। जिस तरह से भारतीय शेयर बाजार में तेजी आ रही है, अनुमान लगाया जा रहा है कि बाजार पूंजीकरण के मामले में यह ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ देगा। साल 2020 की ही तरह इस साल भी आईपीओ बाजार गुलजार रहा है। हाल ही में कई कंपनियों ने अपना आईपीओ पेश किया। नई सूचीबद्ध कंपनियों के योगदान से भी इस साल बाजार बढ़ा है।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2021: विराट कोहली की कप्तानी को लेकर हर्षल पटेल बोले, उनके योगदान का RCB जश्न मनाएगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2021। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान के रूप में भले ही विराट कोहली के सफर का अंत बिना किसी इंडियन प्रीमियर लीग खिताब के हुआ हो, लेकिन फ्रेंचाइजी सालों से टीम के प्रति […]

You May Like

संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं