Budget 2022: नीतीश के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा का मोदी सरकार पर निशाना, लेकिन सीएम ने बजट को सराहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 02 फरवरी 2022। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख राजनीतिक सहयोगी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए केंद्रीय बजट को राज्य के लिए निराशाजनक बताया। 2018 में इस्तीफा देने तक केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा रहे उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर के जरिए सरकार पर निशाना साधा। वहीं सीएम नीतीश ने बजट की सराहना की है। जद (यू) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कुशवाहा ने ट्वीट किया, केंद्रीय बजट विकसित राज्यों के लिए ऐतिहासिक हो सकता है, लेकिन बिहार के लिए यह निराशाजनक है। 

वहीं, सीएम नीतीश ने कहा कि केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार द्वारा देश में विकास की गति को तेज करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जो काबिलेतारीफ है। देश में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के निर्माण का फैसला भी स्वागत योग्य है। 

कुशवाहा बोले, विशेष राज्य के दर्जे की मांग फिर अनसुनी 
उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लोगों को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को अनसुना कर बिहार को निराश किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने हैशटैग भी जोड़ा, “देश के प्रधान, बिहार पर दें ध्यान”। भाजपा से जुड़े एक साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता नाटककार द्वारा सम्राट अशोक को कथित तौर पर बदनाम करने को लेकर कुशवाहा आक्रामक रूप से भाजपा पर निशाना साधते रहे हैं।  

भाजपा ने पलटवार किया 
वहीं, भाजपा ने इस पर पलटवार किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, अगर कोई केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद बजट में विशेष राज्य का दर्जा देने की उम्मीद करता है, तो उसकी अज्ञानता पर दया आ सकती है। जायसवाल ने कहा, मैंने पहले भी कहा है और फिर से कह रहा हूं कि बिहार के लिए राजस्व का केंद्रीय हिस्सा महाराष्ट्र जैसे अधिक आबादी वाले और उत्पादक राज्य से अधिक है। यह बिहार जैसे गरीब राज्यों के लिए मोदी सरकार की चिंता को दर्शाता है। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने भी कुछ इसी तरह की राय जाहिर की है। बजट पेश होने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में बीआईए अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि राज्य में आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, इस राज्य की प्रति व्यक्ति आय 45,000 रुपये है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.35 लाख रुपये है। 

Leave a Reply

Next Post

20 मई को रिलीज़ होगी भूल भुलैया 2

शेयर करे अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 जनवरी 2022। भूल भुलैया 2 की रिलीज़ डेट का ऐलान हो  है। यह फ़िल्म 20 मई 2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।  कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू अभिनीत फिल्म भूल भुलैया 2 का […]

You May Like

गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास