वोटिंग से 8 दिन पहले मैदान में उतरेंगी मायावती, आगरा से चुनाव प्रचार के आगाज का ऐलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 25 जनवरी 2022। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती आखिरकार चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करने जा रही हैं। बसपा सुप्रीमो पहले फेज के मतदान से ठीक 8 दिन पहले आगरा में जनसभा करने करने जा रही है। हालांकि, कोरोना की वजह से चुनाव आयोग ने फिलहाल नेताओं को जनसभा या रोड शो करने की इजाजत नहीं दी है।

बीएसपी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कू पर लिखा, ”अवगत कराना है कि दिनांक 2 फरवरी 2022 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री माननीया बहन कु.  मायावती जी आगरा में कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा को  संबोधित करेंगी। जनसभा का समय, स्थान और आगामी जनसभाओं की सूचना मीडिया बंधुओं को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

अब तक चुनाव प्रचार से दूर हैं मायावती
उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आगाज नहीं किया है। चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले जहां बीजेपी और सपा ने कई बड़ी रैलियां कीं तो मायवाती इस दौरान शांत रहीं। मायावती की निष्क्रियता को लेकर उनके वोटर्स ही नहीं राजनीतिक जानकार भी हैरान हैं। हाल ही में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस पर हैरानी जताते हुए तंज कसा था कि मायावती बीजेपी के दबाव में प्रचार नहीं कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में हर्षोल्लास के वातावरण में किया ध्वजारोहण और प्रदेशवासियों को दी कई नई सौगातें

शेयर करे मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की श्रमिक परिवारों की बेटियों की शिक्षा, रोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए ‘मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना’ की घोषणा श्रम कल्याण के प्रयासों को आगे बढ़ाने जिला मुख्यालय तथा विकासखण्ड स्तर पर स्थापित […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण