राज्यसभा में उठा जगदीप धनखड़ के इस्तीफे का मुद्दा; उपसभापति हरिवंश ने की कार्यवाही की अध्यक्षता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 जुलाई 2025। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद मंगलवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। सदन में धनखड़ के अचानक इस्तीफे का मुद्दा भी उठाया गया। उपसभापति हरिवंश ने सुबह के सत्र की कार्यवाही की अध्यक्षता की। भारत के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं। आमतौर पर धनखड़ दिन की शुरुआत में कार्यवाही की अध्यक्षता करते थे। उन्होंने सोमवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया था।

उन्होंने राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।’ 74 वर्षीय धनखड़ ने अगस्त 2022 में पदभार ग्रहण किया था।

Leave a Reply

Next Post

ब्रिटिश लड़ाकू विमान एफ-35बी ने कोच्चि से भरी वापसी के लिए उड़ान, एक महीने के बाद रवाना हुआ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोच्चि 22 जुलाई 2025। ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35B रखरखाव और मरम्मत पूरा करने के बाद मंगलवार को वापस लौट गया। लड़ाकू विमान F-35B एक महीने से भी ज्यादा समय पहले कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा था। इसकी आपात लैंडिंग हुई थी। तब से यह […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग