एक साल बाद भी दिलों पर राज, Spotify India पर ‘अर्ज़ किया है’ नंबर 1

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 26 सितंबर 2026। कुछ गाने रिलीज़ होते हैं और गुजर जाते हैं, लेकिन कुछ धुनें श्रोताओं की जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। अनुव जैन और लॉस्ट स्टोरीज़ का ‘अर्ज़ किया है’ इसी दूसरी श्रेणी का गाना बन चुका है। अगस्त 2025 में रिलीज़ हुआ यह कोक स्टूडियो भारत कोलैबोरेशन एक साल से ज्यादा समय बाद भी Spotify India के डेली टॉप सॉन्ग्स चार्ट पर अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है और नंबर 1 तक पहुंचने वाला पहला कोक स्टूडियो भारत ट्रैक बन गया है।

इस गाने को अब तक 48.4 करोड़ से ज्यादा ऑडियो स्ट्रीम, 26 करोड़ YouTube व्यूज़ और 1.77 करोड़ से अधिक यूज़र-जनरेटेड कंटेंट मिल चुके हैं। ग्लोबल स्तर पर भी यह Spotify Global Top Songs Chart में #71 तक पहुंचा। अनुव जैन कहते हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक साल बाद भी यह नए श्रोताओं तक पहुंचेगा और Spotify India पर नंबर 1 बनेगा।” वहीं कोका-कोला इंडिया एंड साउथवेस्ट एशिया के आईएमएक्स लीड शांतनु गंगाने के मुताबिक, “रिलीज़ के एक साल बाद भी चार्ट पर इसकी मौजूदगी बताती है कि यह गाना कितने गहरे तक लोगों से जुड़ा हुआ है।”

Leave a Reply

Next Post

अपराध रोक नहीं पा रही सरकार नये प्रयोग में जुटी है - कांग्रेस

शेयर करेगृहमंत्री अक्षम साबित हो रहे उनको बदलने के बजाय सिस्टम बदलने की कोशिश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 26 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को एनएसए के तहत कार्यवाही का अधिकार दिया जाना इस बात का प्रमाण […]

You May Like

जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार पर तंज: कहा- अब आतंकी देश मुझसे सवाल पूछेगा....|....कोहली बोले- 2027 में आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेलूंगा....|....केयरटेकर ही निकली बुजुर्ग पर हमले की मास्टरमाइंड....|....बाथरूम से मिला महिला का शव, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना....|....गांव का नाम केवल पहचान नहीं, जनभावनाओं से जुड़ा होता है: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा....|....छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त....|....गणेश विसर्जन से पहले कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात....|....बिस्तर के पास बैठा था सांप, महिला की चीख से मचा हड़कंप....|....बाढ़ के पानी में घिरी सरकारी शराब दुकान....|....सुबह से आसमान में काले बादलों का पहरा