जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन से ग्रामीणों को सीधे लाभ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 6 फरवरी 2021। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा वन मण्डल द्वारा वन काष्ठागार में आज जैव विविधता प्रबंधन समिति एवं लोक जैव विविधता पंजी जगरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी ग्राम पंचायतों में बीएमसी का गठन करना है। अब तक जिले के 143 पंचायतों में बीएमसी का गठन किया जा चुका है, इसका गठन वन विभाग, मछली पालन, पशुपालन, हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर, जलसंसाधन विभाग एवं जिला पंचायत के संयुक्त प्रयास से किया जाता है। बीएमसी गठन से सभी पंचायतों, में रोजगार के अवसर बढ़ेगे। गाँवों में जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन से ग्रामीणों को सीधे लाभ पहुँचेगा। इस समिति में कुल 7 लोग होते है जिनमे 6 ग्रामीण एवं 1 परिसर रक्षक शामिल है। बीएमसी गठन से ग्रामों में पाए जाने वाली प्रजातियां जो वन, कृषि एवं अन्य विभाग से संबंधित हो उनका समिति द्वारा क्रय एवं भुगतान किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा।

इस कार्यशाला में दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुलोचना कर्मा शामिल हुईं। दंतेवाड़ा विधायक श्री कर्मा ने बीएमसी को जिले के विकास में नींव का पत्थर बताया। उन्होंने जिले में होने वाले कोदो, कुटकी, विभिन्न प्रकार के चावल, वनों से प्राप्त होने वाले वनोपज आदि उत्पादों के बारे में बताया। विधायिका ने कहा दंतेवाड़ा में वन विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को सीधे लाभ पहुँच रहा है। डीएफओ संदीप बलगा ने विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

इस मौके पर विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुलोचना कर्मा ने जय स्तम्भ में वन विभाग की संजीविनी मार्ट का शुभारंभ किया। इस मार्ट में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा महुआ लड्डू, महुआ पाक, महुआ हलवा, ईमली कैंडी, इमली सॉस का निर्माण व विक्रय कर आर्थिक रूप से उन्नति कर रहे हैं। इस दौरान स्व सहायता समहू की महिला सदस्य मौजूद थी।

Leave a Reply

Next Post

मतदाता जागरूकता को बढ़ाने में निर्वाचकीय साक्षरता क्लब की अहम भूमिका: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 06 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा है कि निर्वाचन में सबकी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचक साक्षरता क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह बात उन्होंने यहाँ राजधानी रायपुर मंे झारखण्ड राज्य के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं