हिंदी विश्वाविद्यालय में बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पर फिल्मों का प्रदर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वर्धा दि. 29 नवंबर 2021 :  महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालयके प्रदेशनकारी कला विभाग एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के  भारतीय फिल्म प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पर आधारित डॉ. यशार्थ मंजुल, भगवान दास बंशकार, चंद्रशेखर नायर द्वारा निर्देशित ‘बिरसा मुंडा’ ‘भगोरिया’  और ‘बस्तर-रिदम ऑफ प्रोग्रेस’ फिल्मों का प्रदर्शन गालिब सभागार में बुधवार दिनांक 24 नवंबर को किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य  में विश्‍वविद्यालय में जनजातीय गौरव सप्ताह  मनाया गया। इसी कड़ी में फिल्मों  के माध्यम से बिरसा मुंडा को याद किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने की। इस अवसर पर प्रतिकुलपति द्वय प्रो. हनुमानप्रसाद शुक्ल और प्रो. चंद्रकांत रागीट, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. अवधेश कुमार, प्रो. कृपाशंकर चौबे, डॉ. ओमप्रकाश भारती सहित अध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के संयोजक प्रदर्शनकारी कला विभाग के सहायक  प्रोफेसर डॉ. यशार्थ मंजुल एवं डॉ. सुरभि विप्लव थी। इससे पूर्व हबीब तनवीर सभागार में बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित ह्रषिकेश सुलभ लिखित “धरती आबा” नाटक का नाट्यपाठ (श्रृतिनाट्य) प्रदर्शनकारी कला विभाग के छात्रों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सतीश पावडे एवं विधु खरे दास थी।

Leave a Reply

Next Post

चुनाव प्रचार समिति का गठन, नगरीय निकाय समिति के अध्यक्ष होंगे शिव डहरिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 29 नवम्बर 2021। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से नगरीय निकाय चुनाव 2021के लिए कांग्रेस चुनाव प्रचार-प्रसार समिति की घोषणा की है। समिति में इस समिति के अध्यक्ष नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां