संसद में ‘नफरत’ की नई संस्कृति के उद्घाटन की गवाह बनी सात सितारा इमारत: बिधूड़ी के विवादित बयान पर बोले सिब्बल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 सितम्बर 2023। राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं सांसद दानिश अली के खिलाफ लोकसभा सदस्य रमेश बिधूड़ी के संसद के निचले सदन में आपत्तिजनक बयानों की शनिवार को निंदा करते हुए कहा कि ‘‘सात सितारा इमारत” संसद में ‘‘नफरत” की नई संस्कृति के उद्घाटन की साक्षी बनी। चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3′ की सफलता पर संसद के निचले सदन में चर्चा के दौरान बिधूड़ी ने बृहस्पतिवार रात को अली पर निशाना साधते हुए कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिनसे बड़ा विवाद पैदा हो गया है और विपक्षी दलों के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सिब्बल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए दानिश अली के खिलाफ बिधूड़ी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों का जिक्र किया और इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की ‘‘चुप्पी” पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘सात सितारा इमारत संसद में ‘नफरत’ की नई संस्कृति के उद्घाटन की साक्षी बनी।” हाल ही में संपन्न सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पुराने से नए संसद भवन में स्थानांतरित की गई है।

बिधूड़ी द्वारा लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर शुक्रवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिधूड़ी को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने भविष्य में ऐसा आचरण किया, तो उनके खिलाफ ‘‘कड़ी कार्रवाई” की जाएगी। दानिश अली ने कहा कि यदि बिधूड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वह लोकसभा की सदस्यता छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं। विपक्षी संगठन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस ‘इंडिया’ ने बिधूड़ी के बयान की कड़ी निंदा की और इस मामले को सदन की विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का आग्रह किया। 

Leave a Reply

Next Post

नागपुर में आसमान से बरसी आफत, भारी बारिश से डूबा शहर! लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ तैनात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नागपुर 23 सितम्बर 2023। भारी बारिश के कारण नागपुर शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई, जिसके बाद सुनने और बोलने में अक्षम स्कूल के 40 छात्रों सहित 180 लोगों को बचाया गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवी ने शनिवार को यह जानकारी दी। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल