संसद के विशेष सत्र को लेकर सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी, नौ एजेंडों पर चर्चा की रखी मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 सितम्बर 2023। केंद्र सरकार की तरफ से संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के बाद से ही इसे लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। एक देश-एक चुनाव से लेकर इंडिया का नाम बदलकर भारत किए जाने तक विशेष सत्र में एजेंडे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और उनसे संसद के विशेष सत्र के एजेंडे पर जानकारी मांगी है। 

सोनिया गांधी ने चिट्ठी में कहा है कि संसद का विशेष सत्र विपक्ष से बिना किसी पूर्व चर्चा के बुलाया गया है। उन्होंने सत्र के एजेंडे की जानकारी भी मांगी है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने पीएम मोदी से नौ सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा कराने का भी आग्रह किया है। उन्होंने चिट्ठी में मांग रखी कि 18 सितंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र के दौरान देश की आर्थिक स्थिति, जातीय जनगणना, चीन के साथ सीमा पर गतिरोध और अदाणी समूह से जुड़े नए खुलासों की पृष्ठभूमि में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग समेत नौ मुद्दों पर उचित नियमों के तहत चर्चा कराई जाए।

सोनिया गांधी ने पत्र में कहा, “रचनात्मक सहयोग की भावना के तहत मैं आशा करती हूं कि संसद के आगामी सत्र में इन विषयों पर चर्चा कराई जाएगी।” उनकी इस चिट्ठी पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि किसी को भी इस विशेष सत्र को लेकर जानकारी नहीं थी। पहली बार ऐसा हो रहा है, जब विशेष सत्र को लेकर हमारे पास एजेंडे की कोई जानकारी ही नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

मराठा आरक्षण के लिए भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारांगे की तबीयत बिगड़ी, ड्रिप से दिया जा रहा खाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 06 सितम्बर 2023। मराठा आरक्षण के लिए मनोज जारांगे पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, जिस वजह से उनके शरीर में अब पानी की कमी हो गई हैं। अब उन्हें नसों के जरिए तरल पदार्थ दिया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग