ओलंपिक गोल्ड के बाद नीरज चोपड़ा का एक और सपना हुआ पूरा, ट्वीट कर दी जानकारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 सितम्बर 2021। जापान की राजधानी टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भले ही अपनी उपलब्धि के बाद चर्चा का विषय बन गए हों, लेकिन हरियाणा का यह खिलाड़ी अभी भी जमीन से जुड़ा हुआ ही दिखाई देता है। ओलंपिक में करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले नीरज का शनिवार की सुबह एक और सपना सच हो गया, जब उन्होंने पहली बार अपने माता-पिता को फ्लाइट की यात्रा करवाई। इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर माता-पिता की तस्वीरें शेयर की हैं।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट में बैठा पाया। सभी की दुआ और आशीर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।’ बता दें कि नीरज ने पिछले महीने ऐलान किया था तबीयत खराब होने और ट्रैवलिंग की वजह से उनकी ट्रेनिंग की शुरुआत नही हो पा रही है, जिसके चलते उनकी टीम ने इस साल का सीजन रोकने का निर्णय लिया है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि वे अगले साल यानी 2022 में एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘सबसे पहले, मैं टोक्यो से वापस आने के बाद से मिले प्यार और स्नेह के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं ईमानदारी से देश भर से और बाहर से मिले समर्थन से अभिभूत हूं और आप सभी का आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्दों की कमी है।

बता दें कि नीरज ने ओलंपिक में जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर ट्रैक एंड फील्ड में देश को पहला मेडल दिलाया था। नीरज भारत की तरफ से ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले महज दूसरे ही खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल पर निशाना साधा था। खास बात यह है कि नीरज चोपड़ा की ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि को वर्ल्ड एथलेटिक्स ने टोक्यो में ट्रैक एवं फील्ड के 10 जादुई पलों में शामिल किया था।

Leave a Reply

Next Post

पैरालंपिक 2020 खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद राशि से सम्मानित करेगी सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 सितम्बर 2021। हाल में समाप्त हुए तोक्यो पैरालंपिक 2020 खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नकद पुरस्कार देने का फैसला किया है। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा कि स्वर्ण […]

You May Like

जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई