राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन: ‘शहरों के विकास को लेकर भाजपा पर लोगों का भरोसा और बढ़ा’, मेयरों से बोले पीएम मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 सितंबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के  गांधीनगर में राष्ट्रीय महापौरों के सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने शहरों के विकास, मेट्रो नेटवर्क समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कीं।  उन्होंने कहा कि हमारे देश के नागरिक बहुत लंबे अरसे से शहरों के विकास को लेकर भाजपा पर विश्वास करते आए हैं। उसे निरंतर बनाए रखना, उसे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। ये जो वैचारिक परिपार्टी भाजपा ने अपनायी है, यही हमारा मॉडल दूसरों से अलग करता है।

2014 की तुलना में 500 किलोमीटर से अधिक बढ़ा मेट्रो नेटवर्क
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 तक हमारे देश में मेट्रो नेटवर्क 250 किलोमीटर से भी कम था। आज देश में मेट्रो नेटवर्क 775 किलोमीटर से भी ज्यादा हो चुका है और 1,000 किलोमीटर के नए रूट पर काम चल रहा है। हमारा प्रयास है कि हमारे शहर समग्र जीवन शैली का हिस्सा बनें।

आज 100 से अधिक शहरों में स्मार्ट सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा
पीएम मोदी ने कहा कि आज 100 से अधिक शहरों में स्मार्ट सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। इन अभियान के तहत अभी तक देश भर में 75,000 हजार करोड़ रुपए के अधिक के प्रोजेक्ट तैयार किए जा चुके हैं। यह वे शहर हैं जो भविष्य में शहरी नियोजन के लाइट हाउस बनने वाले हैं।

पीएम मोदी ने आग की चपेट में आ रही पुरानी इमारतों पर चिंता जताई
पीएम मोदी ने शहरों में आग की चपेट में आ रही पुरानी इमारतों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इमारतों का गिरना एक बड़ी चिंता का विषय है। नियमों का पालन किया जाए तो इससे बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल की नाव वाली फोटो पर नरोत्तम का तंज, बोले नाव में छेद हो गया, एक-एक कर यात्री उतर रहे हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 20 सितंबर 2022। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निशाने पर एक बार फिर कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी आ गए हैं। मिश्रा के निशाने पर वह वीडियो है, जिसे कांग्रेस ने जारी किया है। इसमें राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल