KKR कप्तान श्रेयस अय्यर बोले- पूरी कोशिश करेंगे कि प्लेऑफ के दौरान ईडन गार्डन्स मैदान पर खेलें मैच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 27 अप्रैल 2022। केकेआर की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में अभी खराब दौर से गुजर रही है, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को कहा कि एक बार लय में आने के बाद इस पूर्व चैंपियन टीम को रोकना मुश्किल होगा। केकेआर ने अभी तक आठ में से पांच मैच गंवाए हैं। उसे पिछले चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वह 10 टीम की प्वॉइंट्स टेबल में अभी आठवें स्थान पर है।

अय्यर ने केकेआर की साइट पर कहा, ‘हमने वास्तव में बहुत अच्छी शुरुआत की थी और पहले चार में से तीन मैच जीते थे। इसके बाद चीजें हमारे अनुकूल नहीं रही, लेकिन मुझे अब भी टीम पर भरोसा है।’ उन्होंने कहा, ‘हम मैदान पर उतरने के बाद सभी डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, केवल हम रणनीति पर पूरी तरह से अमल नहीं कर पा रहे हैं। यह केवल समय की बात है। एक बार जब हम लय पकड़ लेंगे तो फिर टीम के रूप में हमें रोकना मुश्किल होगा।’

केकेआर 2021 की तरह वापसी की उम्मीद लगाए हुए है। तब टीम पहले सात मैचों में केवल दो में जीत दर्ज कर पाई थी, लेकिन उसने इसके बाद आखिरी सात मैचों में पांच मैच जीते थे। उसकी टीम ने तब क्वालीफायर्स में जगह बनाई थी। अय्यर ने कहा, ‘हमें अभी पता चला है कि क्वालीफायर्स ईडन गार्डन्स में होंगे, इसलिए हम मैच जीतने के लिए अपनी तरफ से 100 फीसदी कोशिश करेंगे ताकि हम वहां जाकर अपने फैन्स का मनोरंजन कर सकें।’ उन्होंने कहा, ‘टीम का माहौल शुरू से शानदार रहा है। हार या जीत खेल का हिस्सा है। हम एक टीम के रूप में जिस तरह से तैयारी कर रहे हैं वह शानदार है। मैच जीतने के लिए हमारे खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Next Post

एलन मस्क को झटका: जितने में खरीदा ट्विटर, उससे दोगुना हुआ टेस्ला को नुकसान, 100 अरब डॉलर तक गिर गई कंपनी की वैल्यू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अप्रैल 2022। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क कब्जा हो गया है। यह डील टेक जगत की तीसरी सबसे बड़ी डील है और इसके लिए मस्क 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपये) का भुगतान करेंगे। […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक