बारूद फैक्ट्री हादसे में बड़ी मछली को बचाने का षडयंत्र – दीपक बैज

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 01 जून 2024। बारूद फैक्ट्री हादसे के चार दिन बाद की गयी एफआईआर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपर्याप्त बताते हुये कहा कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाने का षडयंत्र कर रही है। इस मामले में जो बड़ी मछलियां है उन पर कार्यवाही नहीं की गयी है तथा मामले की लीपापोती के हिसाब से एफआईआर दर्ज किया गया है। कर्मचारी पर कार्यवाही की गयी, प्रबंधन पर कार्यवाही क्यों नहीं की गयी है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पंडरिया के सड़क हादसे में ड्राईवर के साथ वाहन मालिक पर भी कार्यवाही की गयी जबकि वाहन मालिक तो गाड़ी नहीं चला रहा था। बेमेतरा में प्रबंधन को क्यों बख्शा जा रहा है? वहां पर प्रबंधन की लापरवाही से इतने लोगों की जाने गई है। अतः की गई कार्यवाही अपर्याप्त है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि घटना में सिर्फ 8 लोगों की शिनाख्त हुई है तथा 8 लोगों को ही मुआवजा दिया गया है। लेकिन गांव वालों का कहना है घटना में मरने वालो की संख्या अधिक है। 8 लोग अभी भी लापता है, जो लोग लापता है उनको भी मृत मानकर मुआवजा दिया जाना चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बेमेतरा ब्लास्ट में भाजपा सरकार मजदूरो के साथ नहीं अपितु फैक्ट्री प्रबंधन के साथ खड़ी दिख रही है। सरकार का पूरा ध्यान मामले को रफा-दफा करने में लगा है। इम मामले की दंडाधिकारी जांच के अधिकार एसडीएम को दिया गया है, जो खुद भी लापरवाही के दोषी है। उनके क्षेत्र के अंतर्गत फैक्ट्री में धमाका हो गया, वे निरीक्षण करने कब गये थे? धमाके के पहले निरीक्षण में उन्हें कोई कमी नहीं मिली तो अब घटना के बाद वे क्या कमी ढूंढ पायेंगे? लीपापोती बंद कर मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिये।

Leave a Reply

Next Post

चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की जांच जारी, लैंडिंग के बाद सुरक्षित उतारे गए यात्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 01 जून 2024। चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई। शनिवार सुबह मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी […]

You May Like

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस