कुल्लू में बड़ा हादसा: चोईनाला में कार दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौके पर मौत, स्थानीय विधायक ने जताया शोक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कुल्लू 12 अप्रैल 2024। कुल्लू के पुलिस थाना आनी के अंतर्गत राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला में एक मारुति आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी से पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हो गयी है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार चालक (40) पुत्र धर्मचन्द और सुशील कुमार (36) पुत्र मनसा राम निवासी बिशल डाकघर डिगेढ, बीर सिंह (43) पुत्र मोती राम और संजीव कुमार (34) पुत्र रोशन लाल, निवासी खनेरी डाकघर डिगेढ के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है और मौके की ओर रवाना हो गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

राजकुमार आनंद का सीएम को पत्र: लिखा- 'AAP सरकार दलित और आरक्षण की विरोधी है', भ्रष्टाचार को लेकर कही ऐसी बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अप्रैल 2024। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंत्रिपद से इस्तीफा भेज दिया। इस्तीफा पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को गुरुवार को मिल गया। पत्र में राजकुमार ने आप सरकार पर भ्रष्टाचार और दलित विरोधी होने का […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल