मंत्रालय महानदी भवन में डाक संग्रहण की नयी व्यवस्था

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 31 अगस्त 2020। राज्य शासन ने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए महानदी भवन में शासकीय एवं बाहरी व्यक्तियों के डाक संग्रहण की नई व्यवस्था की है। अब मंत्रालय महानदी भवन के कक्ष क्रमांक-ए-बी-02, प्रवेश द्वार क्रमांक-एफ, स्टेट बैंक के एटीएम के पास बनाए गए केन्द्रीय डाक कार्यालय में समस्त प्रकार के शासकीय डाक, बाहरी व्यक्तियों के आवेदन पत्र तथा अन्य समस्त प्रकार के पत्र डाक जमा किए जाएंगे। केन्द्रीय डाक कार्यालय के दूरभाष क्रमांक-8109440839 एवं 9755766766 पर संपर्क कर के इस संबंध में जानकारी ली जा सकती है। ज्ञात है कि राज्य शासन ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए मंत्रालय महानदी भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। इसी संदर्भ में डाक संकलन की नयी व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Next Post

आई.आई.टी.-जे.ई.ई. परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क आवागमन व्यवस्था

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 31 अगस्त 2020। जिले में दिनांक 1 सितम्बर से 6 सितम्बर तक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा आई.आई.टी., जे.ई.ई. के लिए परीक्षा केन्द्र में निःशुल्क आवागमन की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में परीक्षा के जिले में सुचारू रूप से संचालन के लिए […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय