एशिया कप: ‘मैदान कोई भी हो…जीतेगा भारत’, CM योगी, अखिलेश और यूपी पुलिस ने अपने-अपने अंदाज में टीम को दी बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैदान में धूल चटाकर एशिया कप अपने नाम किया। भारत की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘चाहे कोई भी मैदान हो, भारत हमेशा विजयी रहेगा… भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को हार्दिक बधाई’। अंत में उन्होंने जय हिंद लिखा। वहीं सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘एकता ही जीत की नींव है। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी एकजुट खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और देशवासियों को एशिया कप जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं’।

इसके अलावा यूपी पुलिस ने भी पाक को धूल चटाने पर टीम इंडिया की सराहना की। एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि, ‘दशहरे की जीत से लेकर दिवाली की चमक तक, आतिशबाजी जल्दी शुरू हो जाती है, टीम इंडिया एशिया कप जीतती है, दिलों और स्कोरबोर्ड को समान रूप से रोशन करती है’।

बताते चलें कि भारत ने रविवार को खेले गए एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप अपने नाम किया। यह रोमांचक मैच दुबई में खेला गया। भारत की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है।

Leave a Reply

Next Post

एशिया कप फाइनल में हाई-वोल्टेज ड्रामा: टीम इंडिया के मेडल लेकर भागा पाकिस्तान, अब BCCI लेने जा रहा बड़ा एक्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। नई दिल्ली से आई बड़ी खबर में भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 का फाइनल जीतकर पाकिस्तान पर लगातार तीसरी बार बड़ी जीत दर्ज की. पहले लीग स्टेज, फिर सुपर-4 और अब फाइनल में भी पाकिस्तान टीम इंडिया से […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग