बच्चन परिवार में सबकी चहेती है ऐश्वर्या, जानें अपनी बहु के बारे में क्या कहा जया बच्चन ने

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 19 अगस्त 2021. बच्चन परिवार बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक है और हमेशा सुर्खियों में बना रहता है. ऐश्वर्या राय बच्चन इस परिवार का हिस्सा 2007 में तब बनीं जब उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी की. दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं और ये दोनों हंसी-खुशी अपनी ज़िंदगी गुजार रहे हैं. दोनों की एक बेटी है जिसक नाम आराध्या है और वो 9 साल की हो चुकी है.

ऐश्वर्या जिस तरह शादी के बाद परिवार में आकर रच-बस गईं, उसकी तारीफ जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में की थी. जया ने बहू ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा था, वो (ऐश्वर्या) बहुत प्यारी हैं, मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं. आप जानते हैं, मैं उन्हें पहले से ही पसंद करती थी,ये बहुत अच्छी बात है कि वो बहुत बड़ी स्टार हैं, लेकिन जब हम साथ होते हैं, मैंने उन्हें कभी एटीट्यूड में नहीं देखा,मुझे अच्छा लगता है वो पीछे खड़ी होती हैं, वो शांत हैं, बात सुनती हैं, दूसरी सबसे अच्छी बात है कि वो परिवार में बहुत अच्छे से फिट हो गईं, वो बहुत सशक्त और मजबूत महिला हैं.उनके अंदर गरिमा है.

इससे पहले एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा था कि उनसे शादी के बाद लाइफ में कई बदलाव आए. अभिषेक ने कहा कि ऐश्वर्या से शादी से पहले उनके अंदर कॉन्फिडेंस नहीं था लेकिन ऐश्वर्या ने फिर उनके अंदर कॉन्फिडेंस जगाया. शादी के बाद उनके अंदर जिम्मेदारी का भाव आया और उन्हें लगने लगा कि अब उन्हें ऐश्वर्या के लिए जीना है, उनकी केयर करनी है और उनकी रक्षा करनी है. आपको बता दें कि ऐश्वर्या इन दिनों मणि रत्नम की अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. वहीं अभिषेक ने हाल ही में फिल्म दसवीं की शूटिंग कम्पलीट की है.उनकी पिछली फिल्म द बिग बुल थी जिसमें वह हर्षद मेहता बने थे.

Leave a Reply

Next Post

अपनी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में दिखाई देंगे सलमान खान, यहां जानें पूरी जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 19 अगस्त 2021. सन 2005 में आई सुपरहिट फिल्म नो एन्ट्री के सीक्वल में सलमान खान नजर आने वाले है. इस फिल्म में वे लीड रोल अदा करेंगे. डायरेक्टर अनीस बज्मी पहले इस तरह की अफवाहों से इनकार कर चुके हैं, लेकिन अब इस […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग