देवास: बयड़ीपुरा के तालाब में डूबने से 6 और 9 वर्ष के दो सगे भाइयों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देवास 24 नवंबर 2021 । देवास जिले की उदयनगर तहसील के ग्राम बयड़ीपुरा में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बयड़ीपुरा के रोशन, उम्र-6 वर्ष और मोहित, उम्र-9 वर्ष मंगलवार को खेलने के लिए बाहर गए थे। शाम तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू हुई। घर से करीब 500 मीटर दूर तालाब के आसपास भी उन्हें तलाशा गया। तालाब के पास बच्चों के कपड़े मिले। इससे अंदेशा हुआ कि वे तालाब में नहाने गए होंगे। इस दौरान पुलिस को भी सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। बुधवार सुबह दोनों का उदयनगर के अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे, जिसमें वे डूब गए। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली: राहुल गांधी ने केंद्र से की दो बड़ी मांग, कहा- सरकार हो तो जनता का दुख दूर करना होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 नवंबर 2021 । कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को मुआवजा देने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह एक ट्वीट कर मुआवजे को लेकर केंद्र सरकार से दो मांगें उठाई […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग