बिग बॉस 17: एमसी स्टेन ने बिग बॉस 17 के विजेता से उठाया पर्दा, ‘फर्रे’ की टीम संग शो में मचाया धमाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 नवंबर 2023। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज बिग बॉस 17 के वीकेंड वार में कई कंटेस्टेंट्स को गाइड करते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान शो के मंच पर बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टेन भी सलमान के साथ दिखाई दिए। एमसी स्टेन शो में खूब मस्ती करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, सलमान भी अपकमिंग एपिसोड में मस्ती के मूड में होंगे। एमसी स्टेन शो में फिल्म ‘फर्रे’ को प्रचार करने के लिए आए हैं। इस दौरान उन्होंने ‘बिग बॉस 17’ के विनर को लेकर भी हिंट दिया है, जिसकी झलक शो के प्रोमो में देखने को मिली। 

सलमान के शो में पहुंची ‘फर्रे’ की टीम
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें एमसी स्टेन फिल्म ‘फर्रे’ की स्टार कास्ट के साथ बिग बॉस 17 में पहुंचे हैं। एमसी स्टेन के साथ शो में सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री, जूही बब्बर, प्रसन्ना बिष्ट समेत कई स्टार नजर आए। एमसी स्टेन इस दौरान एक परफॉरमेंस देते हुए भी दिखाई दिए, जिसे सलमान समेत सभी घर वाले एंजॉय करते हुए दिखाई दिए।

एमसी स्टेन ने मुनव्वर को बताया विनर
एमसी स्टेन अपनी परफॉर्मेंस के बाद बिग बॉस 17 के अपने चहेते कंटेस्टेंट और दोस्त मुनव्वर फारूकी से बातचीत करते हुए दिखाई दिए। मुनव्वर से एमसी स्टेन कहते हैं कि वह बेहद ही शानदार गेम खेल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेन इस दौरान सलमान खान के आगे ही मुनव्वर फारूकी को शो का असली विनर कह देते हैं, जिसे सुनकर मुनव्वर बेहद खुश हो जाते हैं। 

इस हफ्ते नहीं होगा कोई शो से बाहर
इस हफ्ते बिग बॉस 17 में पांच कंटेस्टेंट्स का नाम नॉमिनेशन में है, जिसमें अंकिता लोखंडे, अनुराग डोभाल, अभिषेक कुमार, फिरोजा खान उर्फ खानजादी और सनी आर्या उर्फ तहलका का नाम शामिल है। बिग बॉस ने अनुराग को सजा देते हुए पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया है। बता दें कि दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते शो से कोई नॉमिनेट नहीं होगा। 

Leave a Reply

Next Post

पैट कमिंस बोले- रोहित और विराट के लिए हमारे पास खास प्लान, शमी से बचना होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 18 नवंबर 2023। वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है। दोनों टीमें दूसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने हैं। इससे पहले साल 2003 में दोनों टीमें विश्व कप फाइनल में टकराई थीं और ऑस्ट्रेलिया […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक