एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 04 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज बिलासपुर के न्यू सर्किट हाउस में नगर निगम बिलासपुर के महापौर एवं सभापति ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नगर निगम महापौर, सभापति और पार्षदों का आज 4 जनवरी को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन सहित एमआईसी के सदस्य एवं पार्षद उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और उनकी खुशी में शामिल हुए। उन्होंने सभी पार्षदों और एमआईसी सदस्यों को बधाई दी। महापौर, सभापति और पार्षदों ने विशाल माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर गृह मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ठाकुर और चिन्तामणी महाराज, विधायक शैलेष पाण्डेय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

गौठान से ग्राम स्वावलंबन का सपना हो रहा है साकारः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेगौठानों के माध्यम से 70 हजार एकड़ से अधिक भूमि सुरक्षित सेलर में मुख्यमंत्री के समक्ष जागृति महिला स्व-सहायता समूह और गणेश गुप्ता, दीपांगी एग्रो गु्रप के मध्य मशरूम क्रय-विक्रय के लिये हुआ एमओयू इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 04 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौठानों […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस