चीन में उत्पीड़न विवाद: अरुणाचल की महिला ने दिया भारतीयों में एकता का संदेश, ट्रोल्स पर साधा निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 नवंबर 2025। चीन में उत्पीड़न का सामना करने वाली अरुणाचल प्रदेश की महिला ने शंघाई हवाई अड्डे की घटना के बाद ट्रोल्स पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जो भी कदम उठाती है, वह केवल मेरे हित में नहीं, सभी भारतीयों के हित में है। अपने इस जवाब से उन्होंने सभी भारतीयों में एकता का संदेश दिया। पेमा वांग थोंगडोक ने आरोप लगाया था कि चीनी अधिकारियों ने उन्हें 21 नवंबर को लंदन से जापान जाते समय शंघाई हवाई अड्डे पर तीन घंटे के ट्रांजिट (थोड़े समय के लिए ठहराव) के दौरान 18 घंटे तक रोके रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि आव्रजन अधिकारियों ने उनका भारतीय पासपोर्ट पहचानने से इनकार कर दिया। चीनी अधिकारियों ने उनके जन्मस्थान अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताया।

‘ट्रोल्स को जवाब देने का खाली समय नहीं’
उन्होंने मंगलवार रात को उनका समर्थन करने वाले लोगों का आभार जताते हुए एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन लोगों के लिए भी एक संदेश था, जिन्होंने शंघाई मामले पर कथित तौर पर भारतीय महिला को ट्रोल करने की कोशिश की थी। थोंगडोक ने एक्स पर लिखा, ‘मैं इस कूटनीतिक मुद्दे के समर्थन में बोलने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं एक्स पर सक्रिय नहीं हूं, ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं वित्तीय सेवाओं में एक बहुत ही हाई-प्रोफाइल पद पर कार्यरत हूं। मेरे पास ट्रोल्स को जवाब देने के लिए खाली समय नहीं है।’

महिला ने कहा कि सही लोग उसकी बात समझते हैं और जो लोग इसे नहीं समझते, वे वैसे भी ऐसे लोग नहीं हैं जिनसे वह बात करना चाहती हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारतीयों को एकजुट होकर एक-दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत में रहती भी नहीं हूं, इसलिए भारत सरकार का कोई भी कदम मेरे लिए नहीं, बल्कि यहां रहने वाले मेरे साथी भारतीयों और अरुणाचलवासियों के लाभ और गौरव के लिए होगा।’

Leave a Reply

Next Post

'मेरी सफलताएं नहीं भूलनी चाहिए', हार के बाद भविष्य के सवाल पर कोच गंभीर ने दिया स्पष्ट जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 25 नवंबर 2025। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर को निशाने पर लिया जा रहा है। गुवाहाटी टेस्ट के दौरान जब पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया था तो सोशल मीडिया पर गंभीर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं