‘सैनिकों की आंखों में आ रहा खून…’, यूक्रेन का दावा- रूसी सेना में फैला ‘माउस फीवर’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 21 दिसंबर 2023। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के सैनिकों में माउस फीवर फैल गया है। इसकी वजह से उन्हें तेज सिरदर्द, उल्टी और कुछ गंभीर मामलों में आंखों में खून आने की समस्या भी हो रही है। यूक्रेन की खुफिया एजेंसी इंटेलीजेंस डायरेक्टोरेट ने ये दावा किया है। यूक्रेन का कहना है कि कुपयांस्क इलाके में तैनात रूसी सैनिकों में माउस फीवर फैला है। हालांकि रूस की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।

क्या होता है माउस फीवर
बता दें कि माउस फीवर, स्ट्रेपटोकॉकल संक्रमण से होने वाली बीमारी है, जो इंसानों में चूहों के संपर्क में आने या फिर चूहों के मल की दुर्गंध के संपर्क में आने से फैल सकती है। माउस फीवर में संक्रमित व्यक्ति को तेज सिरदर्द, तेज बुखार, त्वचा पर लाल चकते होना, ब्लड प्रेशन कम होना, आंखों में हैमरेज होना, जुकाम और उल्टियां होती हैं। यूक्रेनी खुफिया एजेंसी का दावा है कि रूसी सैनिकों में माउस फीवर फैल रहा है लेकिन रूसी सेना के कमांडर इसे अनदेखा कर रहे हैं। 

‘रूसी कमांडर कर रहे अनदेखा’
यूक्रेन का दावा है कि रूसी कमांडर इसे सैनिकों का बहाना मान रहे हैं, उन्हें लगता है कि सैनिक लड़ाई से बचने के लिए ऐसा बहाना बना रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यूक्रेनी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। जहां एक तरफ यूक्रेन रूसी सैनिकों में माउस फीवर फैलने की बात कह रहा है, वहीं रूसी सेना का साफ कहना है कि जब तक उनका उद्देश्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक वह युद्धविराम नहीं करेंगे। रूस ने उसके सैनिकों में माउस फीवर फैलने को लेकर कई बयान भी नहीं दिया है। 

रूस ने युद्ध रोकने के लिए बातचीत से किया इनकार
रूस यूक्रेन युद्ध को 22 महीने का लंबा वक्त बीत गया है लेकिन रूस ने युद्ध रोकने के लिए बातचीत करने से साफ मना कर दिया है और कहा है कि उनके पास युद्ध रोकने के लिए बातचीत करने का कोई आधार नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

रोड पर एक्सीडेंट कर भाग जाने वालों के लिए बड़ी खबर...होगी 10 साल की सजा:  गृहमंत्री अमित शाह ने दी जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 नवंबर 2023। रोड पर एक्सीडेंट करके भाग जाने वालों की बड़ी खबर है। मोदी सरकार ने रोड एक्सीडेंट कर  भाग जाने वाले लोगों के लिए एक सख्त कानून बनाया है जिससे अब आप रोड एक्सीडेंट करके भाग नहीं सकते और अगर कोई […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं