प्रधानमंत्री मोदी के अब तक मणिपुर नहीं जाने पर कांग्रेस ने बोला हमला, कहा- चुनावी राज्यों में जाते हैं, लेकिन…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्लीः कांग्रेस ने मणिपुर में दो युवकों के शवों की तस्वीर वाला वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि वह चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं, लेकिन मणिपुर जाने का समय उन्हें क्यों नहीं मिल रहा है। 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री झूठ, अपशब्दों और अपमान के अपने चिर-परिचित निशान को पीछे छोड़ते हुए विभिन्न राज्यों में घूम रहे हैं। उन्हें मणिपुर जाने का समय क्यों नहीं मिल पाता, यह समझ से परे है।” उन्होंने कहा, “आज फिर मणिपुर में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। स्थिति सामान्य होने के दावों का पूरी तरह से मखौल उड़ाने वाला एक भयानक वीडियो सामने आया है।

रमेश ने आरोप लगाया कि जहां तक ​​मणिपुर का सवाल है, प्रधानमंत्री को कोई भी बात हिला या विचलित नहीं कर सकती। उन्होंने यह दावा भी किया, “प्रधानमंत्री ने वहां के लोगों को यूं ही छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री को केवल सत्ता पर कब्ज़ा बनाए रखने की चिंता है, चाहे कुछ भी हो जाए, उनके लिए और कुछ मायने नहीं रखता।

मणिपुर में दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर मंगलवार को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के कुछ घंटे बाद राज्य सरकार ने अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया। इम्फाल घाटी में दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। 

Leave a Reply

Next Post

देश की बेटियों ने रचा इतिहास, शूटिंग में महिला पिस्टल टीम ने जीता गोल्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 सितम्बर 2023। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मनु, ईशा और रिदम की टीम कुल 1759 अंक के साथ शीर्ष पर रही […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस