यूएन में भारत ने पाकिस्तान के प्रस्ताव का किया समर्थन ! अमेरिका ने किया विरोध, जानें मामला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 13 जुलाई 2023। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNSC) में पाकिस्तान के एक प्रस्ताव का समर्थन कर दुनिया को हैरान कर दिया है।  UNSC में  पाकिस्तान द्वारा रखे स्वीडन में पवित्र कुरान जलाने की घटना के खिलाफ धार्मिक घृणा से जुड़े इस ड्राफ्ट प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी गई है। भारत ने  पाकिस्तान के इस प्रस्ताव का ही समर्थन किया है। पिछले महीने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक शख्स ने मस्जिद के सामने पवित्र कुरान का अपमान किया था। सभी इस्लामिक देशों के साथ यूरोपीय संघ, पोप फ्रांसिस और खुद स्वीडन की सरकार ने इस घटना की निंदा की थी।

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने प्रस्ताव पास होने को पश्चिमी देशों के लिए एक बड़ी हार करार दिया। इसके साथ ही लिखा कि UNHRC में OIC का दबदबा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि मिशेल टेलर ने कहा कि इस पहल के बारे में US की चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि एक खुली चर्चा और थोड़ा समय देने के बाद हम इस प्रस्ताव पर एक साथ आगे बढ़ने का रास्ता ढूंढ सकते थे। UNHRC में कुल 47 सदस्य हैं। इसमें OIC यानी ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन के सिर्फ 19 देश शामिल हैं। इन सभी ने पाक के प्रस्ताव का समर्थन किया। पाकिस्तान ने UNHRC में ये प्रस्ताव OIC देशों के कहने पर ही लाया था। उइगर मुस्लमानों के मुद्दे पर घिरे रहने वाले चीन ने भी पाक के समर्थन में वोट किया। वहीं, नेपाल समेत 7 देशों ने किसी का समर्थन नहीं करते हुए वोटिंग ही नहीं की।

UNHRC में प्रस्ताव पर बहस के दौरान मुस्लिम देशों का कहना था कि कुरान जलाने जैसी घटनाएं नफरत को बढ़ाने का काम करती हैं। फ्रीडम ऑफ स्पीच के नाम पर इस तरह की घटनाओं को बढ़ने नहीं दिया जा सकता है। प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने वालों में ब्रिटेन, बेल्जियम, जर्मनी, रोमानिया, लिथुआनिया, कोस्टारिका और फिनलैंड भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Next Post

ब्रिटेन की संसदीय समिति की रिपोर्ट: 'देश की सुरक्षा के लिए चीन खतरा, इससे निपटने के लिए सरकार के कदम नाकाफी'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 14 जुलाई 2023। ब्रिटेन की संसदीय समिति ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि ब्रिटेन की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीन बड़ा खतरा है। इसके मुताबिक, चीन अब तक ब्रिटेन को आक्रामकता से […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक