जॉनसन जल्द देंगे इस्तीफा!: भारतवंशी वित्त मंत्री ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए पीएम की रेस में आगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लंदन 14 जनवरी 2022। कोरोना महामारी पर नियंत्रण में विफल रहने और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए अपने निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के गार्डन में पार्टी करने के आरोप में ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन घिर गए हैं। ऐसे में ब्रिटने की सट्टा कंपनी बेटफेयर ने दावा किया है कि बढ़ते दबाव के चलते जॉनसन जल्द इस्तीफा दे सकते हैं और भारतवंशी वित्त मंत्री ऋषि सुनक उनका स्थान ले सकते हैं। बेटफेयर के अनुसार मई 2020 में ब्रिटेन में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट में ड्रिंक पार्टी आयोजित करने पर खुलासों के बाद न केवल विपक्षी दल बल्कि उनकी खुद की कंजर्वेटिव पार्टी भी जॉनसन पर इस्तीफे के लिए दबाव डाल रही है। 

बेटफेयर के सैम रॉसबॉटम के अनुसार यदि जॉनसन हटते हैं तो ऋषि सुनक के ब्रिटिश पीएम बनने की संभावना ज्यादा है। पीएम पद की रेस में विदेश मंत्री लिज ट्रूस और फिर कैबिनेट मंत्री माइकल गोव का नाम है। हालांकि पीएम पद की दौड़ में पूर्व विदेश मंत्री जेरेमी हंट, भारतीय मूल की गृह मंत्री प्रीति पटेल, स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद और कैबिनेट मंत्री ओलीवर डॉउडेन भी हैं। पीएम बोरिस जॉनसन के मुख्य निजी सचिव मार्टिन रेनॉल्ड्स ने 2020 में कई लोगों को डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित पार्टी के लिए कथित तौर पर मेल भेजकर न्योता दिया गया था। उस वक्त देश में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगी हुई थी। 

जॉनसन ने जताया खेद, मानी पार्टी में शामिल होने की बात

जॉनसन ने अब इस मामले में खेद जताते हुए पहली बार माना कि वह दावत में शामिल हुए थे। जॉनसन ने कहा कि उन्हें लगता था कि यह आयोजन उनके कामकाज से संबंधित आयोजनों के दायरे में रहेगा। निमंत्रण-पत्र के मीडिया में आने के बाद से जॉनसन पर विपक्षी लेबर पार्टी के साथ ही उनकी अपनी कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों की ओर से भी अत्यंत दबाव है। प्रधानमंत्री के साप्ताहिक प्रश्न सत्र से पहले संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में अपने बयान में जॉनसन ने कहा, ‘मैं माफी मांगना चाहता हूं, मुझे पता है कि इस देश में लाखों लोगों ने पिछले 18 महीने में असाधारण कुर्बानियां दी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि वे मुझे और मेरी अगुआई वाली सरकार को लेकर क्या महसूस करते हैं। जब वे सोचते हैं कि नियम बनाने वाले लोग ही डाउनिंग स्ट्रीट में नियमों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं। मैं मौजूदा जांच के परिणामों को लेकर पूर्वानुमान नहीं व्यक्त कर सकता, लेकिन मुझे यह अच्छी तरह समझ में आया है कि हमने कुछ चीजों को सही से नहीं लिया और मुझे जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना पर सीएम की बैठक: मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 14 जनवरी 2022। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें कई पाबंदियां लगाई गई हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 15 जनवरी से 31 जनवरी तक कक्षा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां